• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ट्रांसफॉर्मर्स फिल्म में हुई मर्सिडीज़ एएमजी जीटी आर की एंट्री

    हॉलीवुड फिल्म ट्रांसफॉर्मर्स सीरीज की पांचवीं फिल्म आने वाली है। इसका नाम है 'द लास्ट नाइट'। ट्रांसफॉर्मर्स सीरीज की फिल्म में अब तक आपने शेवरले कैमारो और फोर्ड मस्टैंग को रूप बदलकर रोबोट बनते देखा था।। अब इसमें मर्सिडीज़ एएमजी जीटी आर की भी एंट्री हो चुकी है।

    नबील
    नबील
    published on जुलाई 05, 2016 16:42 ist
    info icon
    published onJul 05, 2016 16:42 IST
    last updated onJul 05, 2016 16:42 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    हॉलीवुड फिल्म ट्रांसफॉर्मर्स सीरीज की पांचवीं फिल्म आने वाली है। इस फिल्म का नाम है 'द लास्ट नाइट'। ट्रांसफॉर्मर्स सीरीज की फिल्म में अब तक आपने दो आइकॉनिक कारों शेवरले की कैमारो और फोर्ड मस्टैंग को रूप बदलकर रोबोट बनते देखा होगा। अब इसमें मर्सिडीज़ एएमजी जीटी आर की भी एंट्री हो चुकी है।

    इससे पहले आई ऐज़ ऑफ एक्सटिंक्शन में काले-नीले रंग की बुगाटी वेरॉन ग्रैंड स्पोर्ट नज़र आई थी। वेरॉन की खासियत थी ट्रांसफॉर्म होकर लड़ाकू हेलिकॉप्टर बन जाने की। नई सीरीज में एएमजी जीटी आर यह भूमिका निभाती नज़र आएगी।    

    मर्सिडीज़ एएमजी जीटी आर में 4.0 लीटर का ट्विन टर्बो वी-8 इंजन लगा है। यह इंजन 585 पीएस की ताकत और 700 एनएम का टॉर्क देता है। भारत में इस रेंज की सिर्फ एक कार एएमजी जीटी एस उपलब्ध है। इस कार की ताकत 510 पीएस और टॉर्क 650 एनएम है। यह इंजन 7-स्पीड एएमजी स्पीडशिफ्ट ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिये पिछले पहियों को पावर देता है।

    एएमजी जीटी आर 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 3.6 सेकंड में पा लेती है। यह एएमजी जीटी से 0.2 सेकंड ज्यादा फुर्तीली है। एएमजी जीटी आर की टॉप स्पीड 318 किलोमीटर प्रति घंटा है ।   

    पावरप्लांट के अलावा जीटी आर के सस्पेंशन सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं। बॉडी को भी ज्यादा एयरोडायनामिक बनाया गया है। इसकी बॉडी को एल्युमिनियम और कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है। यह जीटी एस के मुकाबले 15 किलो कम वज़नी है। कार का अगला हिस्सा काफी चौड़ा है और पीछे की तरफ लगे विंग्स इसे रेस ट्रैक पर अच्छा संतुलन और ग्रिप देते हैं। जीटी आर के ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को नौ तरह से एडजस्ट कर सकते हैं। इसका स्टीयरिंग व्हील पिछले पहियों को भी कंट्रोल करता है।

    एएमजी जीटी आर की दमदार खासियतें ट्रांसफॉर्मर्स जैसी एक्शन से भरपूर फिल्मों में इसकी एंट्री को एकदम जायज़ ठहराती है। 'द लास्ट नाइट' 23 जून 2017 में रीलीज़ होनी है।

    यह भी पढ़ें : फास्ट एंड फ्यूरियस-8 में बर्फ पर दौड़ती नज़र आएंगी ये दमदार कारें

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    मर्सिडीज एएमजी जीटी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कूपे कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है