मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीएलसी 43 कूपे भारत में हुई लॉन्च, कीमत 76.70 लाख रुपये
भारत में फेसलिफ्ट मर्सिडीज-बेंज जीएलसी कूपे को मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसका परफॉर्मेंस एएमजी जीएलसी 43 कूपे वेरिएंट लॉन्च किया है। यह मेड इन इंडिया कार है, जिसकी कीमत 76.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गई है।
- Write a कमेंट

भारत में फेसलिफ्ट मर्सिडीज-बेंज जीएलसी कूपे को मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसका परफॉर्मेंस एएमजी जीएलसी 43 कूपे वेरिएंट लॉन्च किया है। यह मेड इन इंडिया कार है, जिसकी कीमत 76.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) रखी गई है।
मर्सिडीज बेंज जीएलसी 43 कूपे में 3.0 लीटर ट्विन-टर्बो वी6 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 390 पीएस की पावर और 520 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड एएमजी स्पीडशिफ्ट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो मर्सिडीज के 4मैटिक ड्राइवट्रेन सिस्टम के जरिए सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। कंपनी के अनुसार यह मर्सिडीज कार महज 4.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पा लेती है।

यह भी पढ़ें : भारत की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार मर्सिडीज ईक्यूसी हुई लॉन्च, कीमत 99.30 लाख रुपये
2020 जीएलसी कूपे की तरह कंपनी ने एएमजी 43 वर्जन में भी पैसेंजर कंफर्ट के लिए 10.25 इंच टचस्क्रीन एमबीयूएक्स इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डिजिटल असिस्टेंस, बर्मस्टर साउंड सिस्टम और 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा इसमें एएमजी स्पेसिफिक स्टीयरिंग व्हील, ट्रेकपेड कंट्रोल, कई ड्राइव मोड (स्लीपरी, कंफर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट प्लस और इंडिविजुअल) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। एएमजी जीएलसी 43 कूपे में एएमजी राइड कंट्रोल प्लस अडेप्टिव सस्पेंशन भी दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग और एक्टिव ब्रेकिंग असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

भारत में वर्तमान में मर्सिडीज-बेंज एएमजी जीएलसी 43 कूपे के कंपेरिजन में कोई गाड़ी मौजूद नहीं है। हालांकि इस प्राइस रेंज में इसकी तुलना पोर्श मैकन और बीएमडब्ल्यू एक्स3 एम से की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : मर्सिडीज की परफॉर्मेंस कारें अब भारत में होंगी तैयार









