• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    26 जुलाई को लॉन्च होगी मर्सिडीज़-बेंज एएमजी एसएलसी43

    मर्सिडीज़-बेंज भारतीय बाजार में मौजूद एएमजी रेंज में जल्द ही एक और दमदार कार शामिल करने जा रही है। इसे एएमजी एसएलसी43 नाम दिया है। इसकी लॉन्चिंग 26 जुलाई को होगी। 

    साइरस
    साइरस
    modified on जुलाई 19, 2016 13:51 ist
    info icon
    published onJul 14, 2016 19:30 IST
    last updated onJul 19, 2016 13:51 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज भारतीय बाजार में मौजूद एएमजी रेंज में जल्द ही एक और दमदार कार शामिल करने जा रही है। इसे एएमजी एसएलसी43 नाम दिया है। इसकी लॉन्चिंग 26 जुलाई को होगी। कीमत के मामले में यह दूसरी एएमजी कारों से सस्ती होगी। इसकी संभावित कीमत 1 करोड़ रूपए रहने की उम्मीद है। मर्सिडीज़ पोर्टफोलियो में इसे एसएलके के स्थान पर रखा जाएगा।

    कार की बेसिक डिजायन एएमजी रेंज कारों जैसी है। यह 2 सीटर कंवर्टेबल कार है जो मैटल फोल्डिंग रूफ डिजायन के साथ आती है। यह कार अपनी मुख्य प्रतिद्विंदी ऑडी टीटी और बीएमडब्ल्यू जेड4 की तुलना में ज्यादा आकर्षक दिखाई देती है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां बंपर पर एएमजी का पारंपरिक एग्जॉक्स ट्रीटमेंट दिया गया है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एसएलसी43 में पुराने वी-8 के स्थान पर नया ट्विन टर्बो वी6 इंजन दिया जाएगा। इसकी पावर 367 पीएस और टॉर्क 520 एनएम होगी। पहले की तुलना में नया इंजन ज्यादा पावरफुल है। इंजन के साथ 9-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा, जो पैडल शिफ्टर के साथ होगा। कार में ऑप्शनल हैंडलिंग पैकेज भी मिलेगा। इस में पिछले एक्सल पर मैकेनिकल लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल की सुविधा मिलेगी।

    भारत में पावरफुल लग्जरी कारों की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। कार के स्पोर्ट्स लुक और छोटे डायमेंशन को देखते हुए कहा जा सकता है कि मुम्बई और दिल्ली जैसे शहरों में यह कार काफी लोकप्रिय होगी।

    was this article helpful ?

    साइरस
    <p>Brought home as an infant in a Group A1A rally car, we think petrol flows through Cyrus' veins and not blood. He heads content for CarDekho and is our in-house classic and vintage car expert. Cyrus has also dipped his toes in amateur motorsport and has been a 2 time Mumbai Autocross champion in the past.&nbsp;</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है