• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप ला रही है एक और पावरफुल ऑफरोडर एसयूवी...

    ट्रेलपास कॉन्सेप्ट को भारत में लॉन्च की जाने वाली कंपास पर तैयार किया गया है…

    रौनक
    रौनक
    published on अप्रैल 04, 2017 14:54 ist
    info icon
    published onApr 04, 2017 14:54 IST
    last updated onApr 04, 2017 14:54 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप ने ट्रेलपास कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। यह जीप कंपास पर बनी पावरफुल एसयूवी है, ऑफरोडिंग क्षमताओं के मामले में यह कंपास ट्रेलहॉक से भी एक कदम आगे है।

    भारत में इन दिनों जीप कंपास सबसे ज्यादा चर्चा में है, इसे पूरी तरह से भारत में तैयार किया जा रहा है। कंपास ट्रेलहॉक के 215 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस की तुलना में ट्रेलपास में 38 एमएम का ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इस में 18 इंच के ऑरेंज़ हाइलाइटर वाले अलॉय व्हील और कॉन्टिनेंटल टेरेन कॉन्टेक्ट ऑल-टेरेन टायर दिए गए हैं।

    डिजायन के मामले में यह ट्रेलहॉक से अलग है, सामान रखने के लिए इसकी छत पर बास्केट, क्रॉस रेल्स और रॉक रेल्स दी गई हैं। इस में ग्लॉसी ब्लैक फिनिशिंग वाले ओआरवीएम, कस्टम हुड ग्राफिक्स, साइड स्ट्राइप्स, टिंटेड हैडलैंप्स/टेललैंप्स, और ट्रेक्शन मैट्स दी गई हैं।

    केबिन में कस्टम कैट्ज़किन लैदर सीटें और आर्मरेस्ट, बॉडी कलर बैजल असेंट और ऑल-वैदर फ्लोर मैटिंग दी गई है। इस में ट्रेलहॉक वर्जन वाला 2.4 लीटर का टाइगरशार्क पेट्रोल इंजन, 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेगा।

    भारत में 12 अप्रैल को जीप कंपास से पर्दा उठना है, संभावना है कि कंपास एसयूवी पर बने ट्रेलहॉक वर्जन को भी यहां उतारा जा सकता है। संभावना है कि फिएट क्राइसलर ऑटोमोबाइल्स यहां कंपास एसयूवी के लिए एक्सेसरीज पैकेज़ भी लॉन्च कर सकती है, इन्हें कंपनी ने इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया था।

    यह भी पढें : 12 अप्रैल को जीप की इस मेड-इन इंडिया एसयूवी से उठेगा पर्दा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है