• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मासेराती ने दिल्ली में खोली अपनी डीलरशिप, देश के आॅटो मार्केट में फिर से हुई एंट्री

    इटेलियन लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मासेराती ने देश की राजधानी दिल्ली में अपनी एक डीलरशिप खोलते हुए भारतीय आॅटो मार्केट में फिर से एंट्री की है। मासेराती ने यह डीलरशिप एएमपी सुपरकार के साथ दिल्ली के मथुरा रोड पर खोली है जो एक 3एस फेसिलिटी है। आपको याद दिला दें कि इसी साल जुलाई में मासेराती ने अपनी कारों को दिखाया था और घोषणा की थी कि मासेराती फिएट क्रिसलर आॅटोमोबाइल इण्डिया के तहत परिचालन करेगी। अब कंपनी का ध्यान अपनी अगली डीलरशिप पर है जो मुम्बई और बैग्लुरू में खोली जाएगी।

    नबील
    नबील
    Published On सितंबर 23, 2015 11:01 ist
    info icon
    published onSep 23, 2015 11:01 IST
    last updated onSep 23, 2015 11:01 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    इटेलियन लग्ज़री कार निर्माता कंपनी मासेराती ने दे की राजधानी दिल्ली में अपनी एक डीलरशिप खोलते हुए भारतीय आॅटो मार्केट में फिर से एंट्री की है। मासेराती ने यह डीलरशिप एएमपी सुपरकार के साथ दिल्ली के मथुरा रोड पर खोली है जो एक 3एस फेसिलिटी है। आपको याद दिला दें कि इसी साल जुलाई में मासेराती ने अपनी कारों को दिखाया था और घोषणा की थी कि मासेराती फिएट क्रिसलर आॅटोमोबाइल इण्डिया के तहत परिचालन करेगी। अब कंपनी का ध्यान अपनी अगली डीलरशिप पर है जो मुम्बई और बैग्लुरू में खोली जाएगी।

    मासेराती के इस नए शोरूम में क्वात्रोपोर्ते, गिबली, ग्रान तुरिस्मो और ग्रानकैब्रियो को ब्रिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। इस 3-एस फेसिलिटी में सेल्स और सेल्स के बाद भी पार्टस या अन्य किसी भी समस्या का निदान किया जाएगा। इसके अलावा, यहां एक लाॅज भी बनाया गया है जहां मासेराती का इतिहास दिखाया गया है, साथ ही एक काॅन्फिग्रेटर एरिया भी उपलब्ध कराया गया है जिसमें ग्राहक अपनी कार के हर एक जानकारी जान सकते हैं।

    इस मौके पर एएमपी सुपरकार डीलरशिप प्रिन्सीपल गुरमित आनंद ने कहा कि ‘‘हमें खुशी है कि मासेराती का पहला शोरूम एएमपी सुपरकार बैनर के नीचे खुला है। हम ग्राहकों की संतुष्टि को सुनिश्चित करने के लिए विलासिता, उत्कृष्टता और विशिष्टता के लिए मासेराती के मूल्यों को सक्षम करने का विश्वास दिलाते हैं। हम इस गठजोड़ की मजबूती और लम्बे समय के सहयोग के लिए तत्पर हैं।’’

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मासेराती ने विश्वभर में पिछले साल 2014 में 36,500 लग्ज़री कारों की बिक्री कर अपनी सफलता को दर्शाया था। अब दे में अपनी डीलरशिप खोलकर अपनी इस सफलता के ग्राफ को और उपर तक पहुंचाना चाहती है।

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है