• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुज़ुकी लाई लाइट कमर्शियल व्हीकल सुपर कैरी

    देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारूति सुज़ुकी ने लाइट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) सेगमेंट में भी कदम रख दिए हैं। कंपनी ने इसकी शुरूआत सुपर कैरी से की है। इस की बिक्री अगस्त महीने के अंत से शुरू होगी।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on जुलाई 28, 2016 12:52 ist
    info icon
    published onJul 28, 2016 12:52 IST
    last updated onJul 28, 2016 12:52 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    इस हल्के व्यवसायिक वाहन को शुरू में कोलकाता, लुधियाना और अहमदाबाद में बेचने की योजना है। इसकी बिक्री के लिए मारूति ने नया नेटवर्क और सेट-अप तैयार किया है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सुपर कैरी में 793 सीसी का डीज़ल इंजन लगा है। जो 32 पीएस की पावर और 75 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है और माइलेज 22.07 किलोमीटर प्रति लीटर का है।

    मारूति सुज़ुकी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) आर.एस. काल्सी ने कहा कि ‘सुपर कैरी को लंबी रिसर्च और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। लोडिंग क्षमता और पावर दोनों ही मामलों में यह वाहन बेहतर है। हमें भरोसा है कि सुपर कैरी से हमारे उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा।’

    सुपर कैरी में लोडिंग एरिया काफी बड़ा है। इसमें सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा गया है। ब्रेकिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और लोड सेंसिंग प्रोपॉर्शनिंग वॉल्व (एलएसपीवी) दिया गया है। आगे लगी विंडस्क्रीन को काफी बड़ा और चौड़ा रखा है। ज्यादा सुरक्षा और बेहतर विजिबिलिटी  के लिए इसमें ड्राइवर और पैसेंजर के लिए बाहरी शीशे दिए गए हैं। इसकी बॉडी में हाई टेंसिल मैटेरियल इस्तेमाल हुआ है।

    इसकी लोडिंग क्षमता 740 किलोग्राम है। थकान मुक्त ड्राइविंग के लिए मारूति ने सुपर कैरी में हल्का स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसका व्हीलबेस 2110 एमएम है। फीचर्स के तौर पर इसमें मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, ड्यूल असिस्ट ग्रिप, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल मीटर, स्टीरियो और डिजिटल घड़ी दी गई है। इसके अलावा रेन गार्ड, आसानी से खुलने वाली पिछली विंडो और एक स्पेयर व्हील भी दिया गया है।

    सुपर कैरी को दो कलर सुपीरियर व्हाइट और सिल्की सिल्वर में उतारा जाएगा। सुपर कैरी की चाहत रखने वाले अहमदाबाद, कोलकाता और लुधियाना में कंपनी की कमर्शियल डीलरशिप से संपर्क कर इसे बुक करा सकते हैं।

    अहमदाबाद कोलकाता लुधियाना
    कटारिया ऑटोमोबाइल्स, जयेष एस्टेट, होटल नवजीवन के पास, एस.जी. हाईवे, साखेज-सनांद क्रॉस रोड अहमदाबाद, गुजरात प्रीमियर कार वर्ल्ड, मौजा प्रसस्थ, गांव अंकुरहटी, पी.ओ. सलाप, जिला हावड़ा, पश्चिम बंगाल सतन ऑटो, जीटी रोड, गियासपुरा, लुधियाना
    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है