• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति इनविक्टो का नया टीजर हुआ जारी, केबिन से जुड़ी जानकारियां आई सामने

    मारुति इनविक्टो भारत में 5 जुलाई को लॉन्च होने जा रही है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस बेस्ड इस एमपीवी कार का मारुति ने नया टीजर जारी किया और इसकी कुछ नई जानकारियां साझा की है। यह पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन में आएगी। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    published on जून 22, 2023 11:01 ist
    info icon
    published onJun 22, 2023 11:01 IST
    last updated onJun 22, 2023 11:01 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    • इनविक्टो कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और इसे केवल एक फुल फीचर लोडेड वेरिएंट में पेश किया जाएगा।
    • इसमें 2-लीटर पेट्रोल-स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा।
    • इसमें 10-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, ड्यूल-जोन एसी, 360 डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे फीचर मिलेंगे।
    • टीजर से कंफर्म हुआ है कि इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट दी जाएगी।
    • इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।

    मारुति इनविक्टो भारत में 5 जुलाई को लॉन्च होने जा रही है। टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस बेस्ड इस एमपीवी कार का मारुति ने नया टीजर जारी किया और इसकी कुछ नई जानकारियां साझा की है। यह पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन में आएगी। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।

    ये नई जानकारी आई सामने

    इनविक्टो के नए टीजर में स्प्लिट क्रोम ग्रिल और एलईडी हेडलैंप्स की साफ झलक देखने को मिली है, यही चीजें इसके टेस्टिंग मॉडल में भी देखी गई थी। हमें इसके इंटीरियर की झलक भी देखने को मिली है और इसकी लेदरेस्ट फ्रंट सीट की झलक भी साफ दिखाई दे रही है। टीजर में आप वेंटिलेटेड सीट फंक्शन के लिए दिए गए बटन को भी देख सकते हैं।

    इसका ओवरऑल बॉडी लेआउट इनोवा हाईक्रॉस जैसा ही होगा, हालांकि इसके फ्रंट और रियर एक्सटीरियर डिजाइन में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे।

    क्या केबिन में हुए हैं बदलाव?

    इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड इनविक्टो का डैशबोर्ड लेआउट इससे मिलता-जुलता होगा, हालांकि इसमें अलग कलर शेड की अपहोल्स्ट्री दी जा सकती है। टीजर से संकेत मिले हैं कि इसमें टोयोटा एमपीवी की तरह ब्राउन अपहोल्स्ट्री के बजाए डार्क फिनिश दी जाएगी। हालांकि इसमें अधिकांश फीचर हाईक्रॉस वाले ही दिए जा सकते हैं, जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन एसी और 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल होंगे। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), छह एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    भारत में इनविक्टो के साथ इनमें से कुछ फीचर मारुति कार में पहली बार मिलने जा रहे हैं।

    इनोवा हाईक्रॉस वाला स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन

    Toyota Innova Hycross strong-hybrid powertrain

    हाल ही में जानकारियां सामने आई है कि मारुति इनविक्टो कार लॉन्च के वक्त केवल एक फुल फीचर लोडेड वेरिएंट में मिलेगी। इसमें 2-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा, जिसका पावरआउटपुट 186पीएस और 206एनएम होगा। इंजन के साथ इसमें ई-सीवीटी गियरबॉक्स दिया जाएगा। इसमें लॉन्च के वक्त नॉन-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    मारुति इनविक्टो को केवल एक फुल फीचर लोडेड वेरिएंट में पेश किया जाएगा और ऐसे में इसकी कीमत 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब हो सकती है। इसका मुकाबला टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से रहेगा, वहीं इसे किया कैरेंस से ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है