• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या फर्क है नई और पुरानी महिन्द्रा स्कॉर्पियो में, जानिये यहां...

    स्कॉर्पियो में सबसे बड़े बदलाव के तौर पर पावरफुल इंजन दिया गया है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On नवंबर 15, 2017 13:06 ist
    info icon
    published onNov 15, 2017 13:06 IST
    last updated onNov 15, 2017 13:06 IST
    59 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Scorpio: Old Vs New

    महिन्द्रा स्कॉर्पियो का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च हो गया है, इसकी कीमत 9.97 लाख रूपए से शुरू होती है जो 16.01 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। इसका मुकाबला टाटा सफारी स्टॉर्म, रेनो डस्टर, कैप्चर और हुंडई क्रेटा से होगा। यहां हम चर्चा करेंगे नई महिन्द्रा स्कॉर्पियो में हुए उन बदलावों पर जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं...

    कीमत

    पुरानी स्कॉर्पियो नई स्कॉर्पियो
    वेरिएंट कीमत वेरिएंट कीमत
    एस2 9.93 लाख रूपए एस3 9.97 लाख रूपए
    एस4 10.99 लाख रूपए एस5 11.62 लाख रूपए
    एस4 प्लस 11.47 लाख रूपए एस7 12.69 लाख रूपए
    एस4 प्लस (ऑल-व्हील-ड्राइव) 12.27 लाख रूपए एस7 (140 पीएस) 12.99 लाख रूपए
    एस6 प्लस 12.54 लाख रूपए एस11 14.79 लाख रूपए
    एस8 13.65 लाख रूपए एस11 (ऑल-व्हील-ड्राइव) 16.01 लाख रूपए
    एस10 14.34 लाख रूपए --- ---
    एस10 (ऑल-व्हील-ड्राइव) 15.56 लाख रूपए --- ---

    बाहरी डिजायन

    Mahindra Scorpio: Old Vs New

    फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो में जीप से मिलती-जुलती 7-स्लोट ग्रिल दी गई है, जो इसे मौजूदा मॉडल से अलग बनाती है। इसके बंपर और फॉग लैंप्स में भी बदलाव हुआ है, दमदार लुक लाने के लिए इन पर क्रोम फिनिशिंग दी गई है।

    Mahindra Scorpio: Old Vs New

    साइड वाले हिस्से में 17 इंच के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। पुराने मॉडल में फ्रंट फेंडर पर टर्न इंडिकेटर्स लगे थे, जिन्हें अब बाहरी शीशों के पास पोजिशन किया गया है। पीछे की तरफ नज़र दौड़ाएं तो यहां रियर बंपर और टेललैंप्स में बदलाव हुआ है। फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो में क्लीयर-लैंस के बजाय रेड-लैंस वाले टेललैंप्स दिए गए हैं।

    केबिन

    Mahindra Scorpio: Old Vs New

    फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो में नई ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री दी गई है। पहले वाली ब्लू-ग्रे कलर थीम को बरकरार रखा गया है, फर्क सिर्फ इतना है कि इस में फेब्रिक की जगह फॉक्स लैदर का इस्तेमाल हुआ है। स्टीयरिंग व्हील और गियर लेअर पर भी नई अपहोल्स्ट्री दी गई है। केबिन में रूफ माउंटेड सनग्लास होल्डर, बड़ा कप होल्डर और मोबाइल होल्डर भी दिया गया है। फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो में रिवर्स पार्किंग कैमरा, डायनामिक असिस्ट, वन-टच लैन चैंजिंग इंडिकेटर और ड्राइवर साइड वन-पिंच विंडो रोल-अप जैसे फीचर दिए गए हैं।

    इंजन, गियरबॉक्स और परफॉर्मेंस

    Mahindra Scorpio: Old Vs New

    अपडेट स्कॉर्पियो पहले से ज्यादा पावरफुल है। इस में 2.2 लीटर का एम-हॉक डीज़ल इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। मिड वेरिएंट में इसकी पावर 120 पीएस और टॉर्क 280 एनएम है। वहीं टॉप वेरिएंट में इसकी पावर 140 पीएस और टॉर्क 320 एनएम है। इस प्रकार पहले की तुलना में इस में 20 पीएस की ज्यादा पावर और 40 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलता है। बेस वेरिएंट में 2.5 लीटर का एम2डीआईसीआर डीज़ल इंजन लगा है, जो 75 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है।

     Mahindra Scorpio: Old Vs New

    किस वेरिएंट में कौन सा इंजन मिलेगा, पावर और टॉर्क क्या होगा ये जानेंगे यहां...

    वेरिएंट इंजन पावर टॉर्क गियरबॉक्स
    एस3 2.5 लीटर एम2डीआईसीआर 75 पीएस 200 एनएम 5-स्पीड मैनुअल
    एस5 2.2 लीटर एम-हॉक 120 पीएस 280 एनएम 5-स्पीड मैनुअल
    एस7 2.2 लीटर एम-हॉक 120 पीएस 280 एनएम 5-स्पीड मैनुअल
    एस7 (140 पीएस) 2.2 लीटर एम-हॉक 140 पीएस 320 एनएम 6-स्पीड मैनुअल
    एस11 2.2 लीटर एम-हॉक 140 पीएस 320 एनएम 6-स्पीड मैनुअल
    एस11 (ऑल-व्हील-ड्राइव) 2.2 लीटर एम-हॉक 140 पीएस 320 एनएम 6-स्पीड मैनुअल
    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है