• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मेड-इन-इंडिया जगुआर एफ-पेस लॉन्च, कीमत 60.02 लाख रूपए

    एफ-पेस की डिलीवरी नवंबर के आखिर तक शुरू होगी

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    modified on नवंबर 14, 2017 20:23 ist
    info icon
    published onNov 14, 2017 18:19 IST
    last updated onNov 14, 2017 20:23 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    Jaguar F-Pace

    जगुआर लैंड रोवर ने भारत में तैयार की गई एफ-पेस एसयूवी को लॉन्च कर दिया है, इसकी कीमत 60.02 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। मेड-इन-इंडिया जगुआर एफ-पेस केवल टॉप वेरिएंट प्रेस्टिज में उपलब्ध है। इसकी डिलीवरी नवंबर के आखिर तक शुरू होगी।

    जगुआर एफ-पेस प्रेस्टिज को कंपनी के पुणे स्थित प्लांट में तैयार किया गया है, भारत में तैयार हुई जगुआर की यह छठवीं कार है। दिलचस्प बात ये है कि भारत में तैयार होने की वजह से प्रेस्टिज वेरिएंट की कीमत बेस वेरिएंट से भी कम हो गई है। बेस वेरिएंट प्योर की कीमत 68.40 लाख रूपए है। पहले प्रेस्टिज वेरिएंट की कीमत 73.25 लाख रूपए थी, जो अब 13 लाख रूपए तक सस्ती हो गई है।

    जगुआर एफ-पेस प्रेस्टिज में अडेप्टिव हैडलाइटें, एक्टिविटी की, वाई-फाई हॉटस्पॉट और प्रो सर्विसेस दी गई है। इस में 10.2 इंच टचस्क्रीन और 11-स्पीकर्स वाला 380 वॉट का मेरिडियन साउंड सिस्टम दिया गया है। केबिन में रिक्लाइनिंग रियर सीटें, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मूड लाइटिंग दी गई है।

    प्रेस्टिज वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन लगा है, जो 179 पीएस की पावर और 430 एनएम का टॉर्क देता है।

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    जगुआर एफ-पेस 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है