• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया मोटर्स ने इलेक्ट्रिक निरो एसयूवी के कॉन्सेप्ट से उठाया पर्दा

    किया मोटर्स साल 2025 तक 16 इलेक्ट्रिक कारें लाएगी

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 10, 2018 16:39 ist
    info icon
    published onJan 10, 2018 16:39 IST
    last updated onJan 10, 2018 16:39 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Niro EV

    हुंडई के स्वामित्व वाली किया मोटर्स ने लॉस वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो-2018 में इलेक्ट्रिक एसयूवी निरो के कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। इसके साथ ही कंपनी ने ये घोषणा की है कि वह साल 2025 तक 16 इलेक्ट्रिक कारें बाजार में उतारेगी।

    Kia Niro

    इलेक्ट्रिक निरो के कॉन्सेप्ट को अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध निरो के प्लग-इन-हाइब्रिड मॉडल पर तैयार किया गया है। किया निरो इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट में 150 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, इसे 64 किलोवॉट की लिथियम-पॉलिमर बैटरी से पावर मिलती है। इसकी पावर 204 पीएस है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 383 किमी का सफर तय करेगी। इस मामले में यह टेस्ला की मॉडल 3 और शेवरले बोल्ट को टक्कर देगी। किया मोटर्स के पुराने व्हीकल से इसका मुकाबला करे तो यहां कंपनी ने काफी अच्छा सुधार किया गया है। किया मोटर्स के पुराने इलेक्ट्रिक व्हीकल सोउल की रेंज 212 किमी थी।

    Kia Niro EV

    Kia Niro EV Concept

    भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां किया मोटर्स जल्द ही दस्तक देने वाली है। भारतीय ग्राहकों का रूझान धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक कारों की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में किया मोटर्स, इलेक्ट्रिक निरो एसयूवी को भारत में भी उतार सकती है।

    2013 Kia Niro Concept

    यह भी पढें : जानिये भारत में कब दस्तक देगी किया मोटर्स और कहां लगेगा प्लांट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है