• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया मोटर्स 2020 तक उतारेगी कार्निवल नाम से एमपीवी

    किया कार्निवल अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में पहले से ही उपलब्ध है। यह सेडोना एवं ग्रांड कार्निवल के नाम से जानी जाती है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 08, 2019 12:16 ist
    info icon
    published onJul 08, 2019 11:21 IST
    last updated onJul 08, 2019 12:16 IST
    167 Views
    • Write a कमेंट

    Kia Carnival MPV Coming In 2020; Will Sit Above Toyota Innova Crysta

    किया मोटर्स भारत में अपनी पहली कार सेल्टोस के साथ अगस्त 2019 में कदम रखने जा रही है। जानकारी मिली है कि सेल्टोस एसयूवी के बाद ​कंपनी कार्निवल नाम से एक एमपीवी यहां उतारेगी। 

    किया कार्निवल अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में पहले से ही उपलब्ध है। यह सेडोना एवं ग्रांड कार्निवल के नाम से जानी जाती है। किया मोटर्स भारत में इसे केवल 'कार्निवल' नाम से ही उतार सकती है। यह एक प्रीमियम एमपीवी होगी जो 7-सीटर और 8-सीटर वर्जन में पेश की जा सकती है। 

    Kia Carnival MPV Coming In 2020; Will Sit Above Toyota Innova Crysta

    किया कार्निवल के भारतीय वर्जन में 2.2 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 202 पीएस पावर और 440 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उपलब्ध मॉडल 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स केे साथ आता है। एमपीवी सेगमेंट में किया कार्निवल को टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। 

     

    किया कार्निवल

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

    लंबाई

    5115 मिलीमीटर

    4735 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1985 मिलीमीटर

    1830 मिलीमीटर

    उंचाई

    1740 मिलीमीटर

    1795 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    3060 मिलीमीटर

    2750 मिलीमीटर


    Kia Carnival MPV Coming In 2020; Will Sit Above Toyota Innova Crysta

    जैसा कि ऊपर देखा जा सकता है, ऊँचाई को छोड़कर साइज़ के हर मामले में किया कार्निवल, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से बड़ी गाड़ी है। इसमें अतिरिक्त स्पेस के साथ इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग रियर डोर, प्लश इंटीरियर, थ्री ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। कार्निवल को मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। वहीं, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा लैडर फ्रेम चेसिस प्लेटफॉर्म पर बनी है। 

    भारत में किया कार्निवल को 2020 की पहली छमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। किया मोटर्स इस प्रीमियम एमपीवी को 60 प्रतिशत तक भारत में ही तैयार करेगी। कंपनी इसकी कीमत 22 लाख से 30 लाख रुपये के बीच रख सकती है। वैसे तो भारतीय एमपीवी सेगमेंट में कई कारें मौजूद है। मगर, कीमत के मोर्चे पर कार्निवल का मुकाबला इनोवा क्रिस्टा से होगा।

    यह भी पढ़ें: बजट 2019: सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों से घटाई जीएसटी, टैक्स में भी दी छूट

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है