• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो के साथ मिलकर ऑनलाइन टायर बेचेगी जेके टायर्स,​ डिलीवरी और फिटमैंट का जिम्मा संभालेगी ऑटो ब्रिक्स

    इस सर्विस के जरिये ग्राहकों को टायरों की ऑनलाइन सेल्स से लेकर डोर स्टेप डिलीवरी और फिटमेंट जैसी सेवाएं दी जाएंगी।

    भानु
    भानु
    published on मार्च 04, 2021 19:59 ist
    info icon
    published onMar 04, 2021 19:59 IST
    last updated onMar 04, 2021 19:59 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    काफी समय से कारमेकर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल रिसर्च से लेकर प्रोडक्ट की फाइनल डिलीवरी तक में कर रहे हैंं। यही ट्रैंड अब टायर मैन्यूफैक्चरर्स ने भी अपना लिया है जहां जेके टायर्स ने जेके टायर मैन नाम की एक ऑनलाइन सर्विस शुरू की है। 

    इसके लिए जेके टायर्स ने भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल प्लेटफॉर्म कारदेखो और अग्रणी ऑटो सर्विस प्रोवाइडर ऑटो ब्रिक्स के साथ पार्टनरशिप की है। कारदेखो के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक अब जेके टायर्स के टायर खरीद सकेंगे जिनकी डिलीवरी और फिटमेंट का जिम्मा ऑटो ब्रिक्स संभालेगी। 

    फिलहाल जेके टायर मैन सर्विस पायलट प्रोजेक्ट के रूप में केवल बेंगलुरू शहर में शुरू की जा रही है और देश के कुछ अन्य शहरों में यह सेवा 2021 के मध्य तक शुरू कर दी जाएगी। 

    इस मौके पर कारदेखो के सीईओ और को फाउंडर अमित जैन ने कहा कि “कारदेखो और जेके टायर के बीच यह पार्टनरशिप ऑटोमोटिव स्पेस में दो सबसे बड़े ब्रांडों के एक साथ काम करने का बेहतरीन उदाहरण है। देश में सबसे बड़ी पर्सनल मोबिलिटी कंपनी बनने की हमारी यात्रा के हिस्से के रूप में, हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ ऑनलाइन खरीदारी का अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो इस पार्टनरशिप से और भी मजबूत हो जाएगा। टायर मैन के लॉन्च से यह सुनिश्चित होता है कि अब ग्राहक न केवल ऑनलाइन कार खरीद सकते हैं बल्कि वो घर बैठे बैठे ही अच्छी क्वालिटी वाले टायर भी ऑर्डर कर सकते हैं। पूरी तरह से ऑटोमोबाइल सेक्टर को समर्पित हमारी कंपनी ग्राहकों को कार खरीदने से लेकर उन्हें मेंटेन करने तक का सबसे बेस्ट एक्सपीरियंस देने के लिए हमेशा तैयार है और अब इस पार्टनरशिप के जरिए उन्हें एक और सहूलियत मिलने जा रही है जो समय की जरूरत भी है।” 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है