• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए पिक-अप ट्रक समेत जीप लाने वाली है तीन नई एसयूवी

    एसयूवी रेंज में जुड़ने वाले तीन नए मॉडलों में शामिल है जीप वेगोनीर, ग्रैंड वेगोनीर और...

    अकस
    अकस
    Published On जनवरी 09, 2017 17:14 ist
    info icon
    published onJan 09, 2017 17:11 IST
    last updated onJan 09, 2017 17:14 IST
    50 Views
    • Write a कमेंट

    अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी जीप तीन नई एसयूवी लेकर आने वाली है, कंपनी ने इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी कर दी है। कंपनी की एसयूवी रेंज में जुड़ने वाले तीन नए मॉडलों में जीप वेगोनीर, ग्रैंड वेगोनीर और एक लाइफ स्टाइल पिक-अप ट्रक शामिल है।

    जीप वेगोनीर और ग्रैंड वेगोनीर के बारे में कहा जा रहा है कि ये नई जनरेशन वाली ग्रैंड चेरोकी पर बेस होंगे, वहीं लाइफ स्टाइल पिक-अप ट्रक रैंग्लर एसयूवी पर बेस होगा। जीप, वेगोनीर नाम से पहले भी एक एसयूवी ला चुकी है, जो काफी मशहूर रही थी, इसे 90 के दशक में बंद कर दिया गया था। अब नई जीप वेगोनीर और ग्रैंड वेगोनीर का मुकाबला लैंड रोवर रेंज़ रोवर और ऑडी क्यू7 से होगा।

    जीप वेगोनीर और ग्रैंड वेगोनीर की झलक और कुछ जानकारियां पिछले साल अक्टूबर में सामने आईं थीं। जीप डीलर्स की कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी ने इसके बारे में बताया था। इस से पहले जुलाई में जीप का लाइफ स्टाइल पिक-अप ट्रक टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुआ था। हालांकि अभी भी कंपनी ने इन नए मॉडलों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।


    इन के अलावा जीप इन दिनों एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कम्पास पर भी काम कर रही है। भारत में इसे अगस्त 2017 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 18 से 20 लाख रूपए हो सकती है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, स्कोडा कोडिएक और फॉक्सवेगन टिग्वॉन से होगा।

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है