• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप कंपास स्पोर्ट प्लस वेरिएंट लॉन्च, कीमत 15.99 लाख रूपए

    कंपास रेंज में इसे स्पोर्ट और लॉन्गिट्यूड वेरिएंट के बीच पोजिशन किया गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 04, 2019 19:05 ist
    info icon
    published onApr 04, 2019 19:05 IST
    last updated onApr 04, 2019 19:05 IST
    214 Views
    • Write a कमेंट

    अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप ने कंपास का नया वेरिएंट स्पोर्ट प्लस लॉन्च किया है। । यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 15.99 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 16.99 लाख रूपए है। नया वेरिएंट जुड़ने का बाद जीप कंपास कुल सात वेरिएंट में मिलेगी।

    वेरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)

     

    पेट्रोल

    डीज़ल

    स्पोर्ट

    15.4 लाख रूपए

    16.60 लाख रूपए

    स्पोर्ट प्लस (नया)

    15.99 लाख रूपए

    16.99 लाख रूपए

    लॉन्गिट्यूड

    -

    17.92 लाख रूपए

    लॉन्गिट्यूड (ओ)

    18.90 लाख रूपए

    18.78 लाख रूपए

    लिमिटेड

    19.96 लाख रूपए

    19.63लाख रूपए

    लिमिटेड 4X4

    -

    21.40 लाख रूपए

    लिमिटेड (ओ)

    20.55 लाख रूपए

    20.21 लाख रूपए

    लिमिटेड (ओ) 4X4

    -

    21.99लाख रूपए

    लिमिटेड (ओ) ब्लैक पैक

    20.70 लाख रूपए

    20.36 लाख रूपए

    लिमिटेड (ओ) ब्लैक पैक 4X4

    -

    22.14 लाख रूपए

    लिमिटेड प्लस

    21.46 लाख रूपए

    21.13 लाख रूपए

    लिमिटेड प्लस 4X4

    -

    22.90 लाख रूपए

    स्पोर्ट प्लस में बेस वेरिएंट वाले सभी फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रेक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल बाहरी शीशे, हैलोजन हैडलैंप और 5.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर शामिल हैं।

    इस में कुछ अतिरिक्त फीचर भी जोड़े गए हैं, जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं। इस लिस्ट में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, 16 इंच अलॉय व्हील और रूफ रेल्स जैसे फीचर शामिल हैं।

    कंपास स्पोर्ट प्लस को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में पेश किया गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.4 लीटर का इंजन लगा है जो 163 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। डीज़ल वर्जन में 2.0 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 173 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े हैं। स्पोर्ट प्लस में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं मिलेगा।

    यह भी पढें : इस नाम से आएगी रेनो की नई कार, जुलाई 2019 तक होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है