English | हिंदी
जीप कंपास लिमिटेड प्लस लॉन्च, कीमत 21.07 लाख रूपए
लिमिटेड प्लस नया टॉप वेरिएंट है
37 Views
- Write a कमेंट

जीप ने कंपास लिमिटेड प्लस को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 21.07 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। यह कंपास एसयूवी का नया टॉप वेरिएंट है। इसकी डिलीवरी अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी।
कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
| लिमिटेड (ओ) | लिमिटेड प्लस | अंतर | |
| डीज़ल 4x2 | 20.16 लाख रूपए | 21.07 लाख रूपए | 91,000 रूपए |
| डीज़ल 4x4 | 21.94 लाख रूपए | 22.85 लाख रूपए | 91,000 रूपए |
| पेट्रोल एटी (4x2) | 20.50 लाख रूपए | 21.41 लाख रूपए | 91,000 रूपए |
जीप कंपास लिमिटेड एडिशन की खासियतें

- पैनारोमिक सनरूफ
- 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, चार तरह से पावर एडजस्ट होने वाला लंबर सपोर्ट और मेमोरी फंक्शन

- एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8.4 इंच यूकनेक्ट इंफोटेंमेंट सिस्टम
- ऑटोमैटिक बाय-जेनन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स
- 18 इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील

- 6 एयरबैग
- रेन-सेंसिंग वाइपर
- ऑटो डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर

जीप कंपास लिमिटेड प्लस की कीमत पुराने टॉप वेरिएंट लिमिटेड (ओ) से एक लाख रूपए ज्यादा है। नए टॉप वेरिएंट में कुछ अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं।

- लिमिटेड प्लस में रेग्यूलर मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.4 लीटर का टर्बो इंजन लगा है, जो 163 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से जुड़ा है। डीज़ल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 173 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। इस में टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प रखा गया है।
यह भी पढें : जीप लाएगी नई सब 4-मीटर एसयूवी, विटारा ब्रेज़ा को देगी टक्कर
was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें














