• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहले से सस्ती हुई जीप कंपास डीज़ल ऑटोमैटिक

    जीप कंपास को बीएस6 डीजल इंजन से लैस कर दिया गया है। पहले इस एसयूवी के ऑफ रोडिंग वर्जन ट्रेलहॉक में ही डीजल-ऑटोमैटिक का कॉम्बिनेशन उपलब्ध था, जबकि अब कंपनी ने लॉन्गिट्यूड और लिमिटेड प्लस वेरिएंट में भी डीजल-ऑटोमैटिक का ऑप्शन शामिल कर दिया है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 16, 2020 18:17 ist
    info icon
    published onJan 15, 2020 11:36 IST
    last updated onJan 16, 2020 18:17 IST
    142 Views
    • Write a कमेंट

    • कार के लॉन्गिट्यूड और लिमिटेड प्लस वेरिएंट में पेश हुआ डीजल-ऑटो का कॉम्बिनेशन
    • दोनों वेरिएंट में 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेगा 4x4 ड्राइवट्रेन
    • कंपास ट्रेलहॉक के 2.0 लीटर बीएस6 डीजल इंजन से मिलेगी पावर
    • लॉन्गिट्यूड वेरिएंट में मिलेंगे पुश बटन स्टार्ट और क्रुज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स 

    जीप इंडिया ने कंपास के दो नए डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट पेश किए हैं। पहले जीप कंपास के ऑफ-रोडिंग मॉडल ट्रेलहॉक में ही डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता था, अब कंपनी ने लॉन्गिट्यूड और लिमिटेड प्लस वेरिएंट में भी डीजल-ऑटोमैटिक का ऑप्शन शामिल कर दिया है। इसके चलते डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की प्राइस पहले से सस्ती हो गई है। कंपनी ने बेस वेरिएंट लॉन्गिट्यूड ऑटोमैटिक की प्राइस 21.96 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट लिमिटेड प्लस की प्राइस 24.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) रखी है। 

    पावरट्रेन कॉम्बिनेशन

    लॉन्गिट्यूड वेरिएंट

    लिमिटेड प्लस वेरिएंट

    डीजल-मैनुअल

    18.03 लाख रुपये

    21.33 लाख रुपये

    डीजल-ऑटो

    21.96 लाख रुपये

    24.99 लाख रुपये

    अंतर

    3.93 लाख रुपये

    3.66 लाख रुपये

    दोनों वेरिएंट में कंपास ट्रेलहॉक वाला 2.0 लीटर बीएस6 डीजल इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा जीप अपने दोनों वेरिएंट में 4x4 ड्राइवट्रेन की पेशकश भी कर रही है।

    जीप ने कंपास के बेस वेरिएंट में कुछ टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फीचर्स भी जोड़े हैं। इनमें क्रूज़ कंट्रोल, ड्यूल-ज़ोन एयर कंडीशनिंग, 2 टोन इंटीरियर, पैसिव की-लैस एंट्री और पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं कार के टॉप वेरिएंट लिमिटेड प्लस में भी क्रूज़ कंट्रोल का फीचर जोड़ा गया है। 


    जीप कंपास का कंपेरिजन अपकमिंग ट्यूसॉन फेसलिफ्ट से होगा, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा। ऑटो एक्सपो 2020 में ट्यूसॉन फेसलिफ्ट से पर्दा उठाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: पहली बार नज़र आई 2020 जीप कंपास फेसलिफ्ट, जानिए भारत में कब लॉन्च होगी ये कार

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on जीप कंपास 2017-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है