• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिसंबर 2019 डिस्काउंट ऑफर: इस महीने जीप कंपास पर मिल रही है दो लाख रुपये तक की छूट

    कंपास एसयूवी पर कंपनी 1.50 लाख रुपये की छूट और 56,000 रुपये की फ्री एक्सेसरी दे रही है। यह ऑफर 31 दिसंबर 2019 तक मान्य है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 16, 2019 12:59 ist
    info icon
    published onDec 16, 2019 12:59 IST
    last updated onDec 16, 2019 12:59 IST
    240 Views
    • Write a कमेंट

    साल 2019 के आखिर में कई कंपनियां अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश कर रही है। अब जीप इंडिया भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। जीप अपने ग्राहकों के लिए ईयर एन्ड डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है, जिसके तहत कंपास एसयूवी पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। साथ ही कंपनी इस कार पर ग्राहकों को 56,000 रुपये की एसेसरीज भी मुफ्त में दे रही है। इस प्रकार ग्राहक कंपास एसयूवी पर दो लाख रुपये से ज्यादा की बचत कर सकते हैं। 

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपास एसयूवी के अलग-अलग वेरिएंट पर यह डिस्काउंट राशि अलग-अलग हो सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी जीप डीलरशिप से संपर्क करें। 

     

    वर्तमान में जीप कंपास बीएस4 नॉर्म्स वाले 1.4-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन में मिलती है। इस फोर व्हीलर गाड़ी का पेट्रोल इंजन 162 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जरनेट करता है। वहीं, डीजल इंजन 173 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। कंपास के ट्रेलहॉक वेरिएंट में बीएस6 नॉर्म्स वाला डीजल इंजन दिया गया है। इसकी पावर 170 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। जीप ने कंपास के पेट्रोल इंजन को बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया है। हाल ही में कंपास बीएस6 पेट्रोल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। कंपनी का दावा है कि यह बीएस4 पेट्रोल इंजन के मुकाबले 7 पीएस की ज्यादा पावर देगा।

    यह भी पढें : क्या अंतर है जीप कंपास और कंपास ट्रेलहॉक में, जानिए यहां

     

    जीप कंपास की कीमत 15.6 लाख रुपये से 23.11 लाख  रुपये के बीच है। वहीं, इसके ट्रेलहॉक मॉडल की प्राइस 26.8 लाख रुपए से 27.6 लाख रुपए (एक्स शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर, हुंडई ट्यूसॉन, महिंद्रा एक्सयूवी500 और टाटा हेक्सा से है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on जीप कंपास 2017-2021

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है