• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस से उठा पर्दा

    जगुआर कारों की रेंज में इसे ई-पेस और एफ-पेस के बीच पोजिशन किया जाएगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मार्च 05, 2018 18:17 ist
    info icon
    published onMar 05, 2018 18:17 IST
    last updated onMar 05, 2018 18:17 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Jaguar I-Pace

    जगुआर ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस से पर्दा उठा दिया है। इसे जिनेवा मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। जगुआर कारों की रेंज में इसे ई-पेस और एफ-पेस के बीच पोजिशन किया जाएगा।

    Jaguar I-Pace

    जगुआर आई-पेस के प्रोडक्शन मॉडल का डिजायन अपने कॉन्सेप्ट के काफी करीब है। आई-पेस के कॉन्सेप्ट को साल 2016 में पेश किया गया था। इस में चौड़ी ग्रिल दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर एलईडी हैडलैंप्स लगे हैं। साइड वाले हिस्से की तरफ ध्यान दें तो यहां कई कर्व लाइनें दी गई हैं जो इस में दमदार कार वाला अहसास लाती है। पीछे वाले हिस्से को स्कवायर-ऑफ डिजायन दिया गया है। यहां लिप स्पॉइलर, ड्यूल-टोन बंपर, डिफ्यूजर और स्लीक एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं।

    कद-काठी की बात करें तो आई-पेस की लंबाई 4682 एमएम और चौड़ाई 2139 एमएम है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से इसकी ऊंचाई 1558 एमएम से 1565 एमएम है। इसका व्हीलबेस 2990 एमएम है।

    Jaguar I-Pace

    आई-पेस का केबिन काफी मॉर्डन है। इस में जगुआर का टच प्रो डियो इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो सबका ध्यान खींचेगा। इस में ट्रेडिशनल रोटरी डायल और ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

    Jaguar I-Pace

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जगुआर आई-पेस में इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जिसे 90 किलोवॉट की बैटरी से पावर मिलती है। इसकी पावर 394 पीएस है। कंपनी का दावा है कि एक सिंगल चार्ज में यह 480 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे महज 4.5 सेकंड का समय लगता है। जगुआर के अनुसार इसे 100 किलोवॉट रैपिड चार्जर से 45 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

    Jaguar I-Pace Concept

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में जगुआर आई-पेस की डिलीवरी जुलाई 2018 से शुरू होगी। इसकी शुरूआती कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक करीब 57.07 लाख रूपए होगी। इसका मुकाबला टेस्ला मॉडल एक्स से होगा। जगुआर आई-पेस को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। जगुआर की योजना जल्द ही भारत में ई-पेस को पेश करने की है।

    यह भी पढें : जगुआर ई-पेस से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है