• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर की पहली एसयूवी एफ-पेस की भारत में लॉन्चिंग 20 अक्टूबर को

    जगुआर लैंड रोवर की पहली एसयूवी एफ-पेस की कीमतों और लॉन्चिंग की तारीख से पर्दा उठ गया है। इसकी कीमत 68.4 लाख रूपए से शुरू होकर 1.12 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाएगी।

    अलशार
    अलशार
    modified on अक्टूबर 06, 2016 15:04 ist
    info icon
    published onOct 06, 2016 13:08 IST
    last updated onOct 06, 2016 15:04 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    जगुआर लैंड रोवर की पहली एसयूवी एफ-पेस की कीमतों और लॉन्चिंग की तारीख से पर्दा उठ गया है। इसकी कीमत 68.4 लाख रूपए से शुरू होकर 1.12 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाएगी। भारत में इसे 20 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। घरेलू बाजार में इसे सीधे इंपोर्ट कर बेचा जाएगा।

    एफ-पेस के वेरिएंट और  कीमत (सभी कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली)

    वेरिएंट कीमत
    जगुआर एफ-पेस 2.0 लीटर डीज़ल प्योर 68.40 लाख रूपए
    जगुआर एफ-पेस 2.0 लीटर डीज़ल प्रेस्टिज 74.50 लाख रूपए
    जगुआर एफ-पेस 3.0 लीटर डीज़ल आर-स्पोर्ट 1.02 करोड़ रूपए
    जगुआर एफ-पेस 3.0 लीटर डीज़ल फर्स्ट एडिशन 1.12 करोड़ रूपए

    जगुआर एक्सई की तरह एफ-पेस एसयूवी को भी एल्यूमिनियम इंटेंसिव प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसके आगे की तरफ जगुआर की पारंपरिक हनीकॉम्ब मैश डिजायन वाली ग्रिल दी गई है। इसके दोनों ओर अडेप्टिव एलईडी हैडलैंप्स के साथ ‘जे-ब्लेड’ डेटाइम रनिंग लैंप्स (डीआरएलएस) दिए गए हैं। पीछे की तरफ फुल एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, जो इसे काफी आकर्षक बनाते हैं।

    फीचर्स की बात करें तो जगुआर एफ-पेस में एक्टिव की (चाभी), 10.2 इंच का टैबलेट स्टाइल टचस्क्रीन के अलावा पार्क असिस्ट, क्रूज़ कंट्रोल, जगुआर ड्राइव कंट्रोल, जैस्चर टेलगेट, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑल सरफेस प्रोग्रेस कंट्रोल (एएसपीसी) और डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (डीएससी) के साथ ही एबीएस और ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलेंगे।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एफ-पेस एसयूवी को दो डीज़ल इंजन में उतारा जाएगा। इसमें पहला होगा 2.0 लीटर का 4-सिलेन्डर टर्बोचार्ज्ड इंजेनियम इंजन जो 179.5 पीएस की पावर देगा। दूसरे विकल्प में मिलेगा 3.0 लीटर का वी6 टबोचार्ज्ड इंजन, जो 300.5 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क देगा। इसका मुकाबला रेंज रोवर ईवोक, बीएमडब्ल्यू एक्स-5 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलई से होगा।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    जगुआर एफ-पेस 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है