• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए साल से महंगी होगी इसुजु की कारें, 1 लाख रुपए तक बढ़ सकते है दाम

    कीमतों में 1 से 4 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी

    दिनेश
    दिनेश
    Published On दिसंबर 05, 2018 12:27 ist
    info icon
    published onDec 05, 2018 12:27 IST
    last updated onDec 05, 2018 12:27 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    जहां सभी कंपनियां अपने ईयर-एन्ड ऑफर के साथ ग्राहकों को रिझाने की कोशिश में लगी है, वहीं इसुजु मोटर्स ने भारत में अपनी कारों के दाम बढ़ने की घोषणा कर दी है। कंपनी के अनुसार । कीमतों में वृद्धि मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 15,000 रुपये से 1,00,000 रुपए तक की जाएगी। नई कीमतें 01 जनवरी 2019 से लागू होंगी। कंपनी ने कीमत में वृद्धि की वजह बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग और वितरण लागत को बताया है। 

    वर्तमान में, इज़ुजू के भारतीय लाइन-अप में केवल दो ही कारें हैं, जिनमें डी-मैक्स वी-क्रॉस और एमयू-एक्स एसयूवी शामिल हैं। डी-मैक्स की कीमत 14.82 लाख रुपये से 16.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है, वहीं एमयू-एक्स की कीमत 26.34 लाख रुपये से शुरू हो कर 28.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    इसुजु एकमात्र ऐसी कंपनी नहीं है जो अगले साल से अपनी कीमत बढ़ा रही है। टोयोटा और बीएमडब्ल्यू ने भी 4% तक की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। 

    यह भी पढें : इसुज़ु एमयू-एक्स Vs महिन्द्रा अल्टुरस जी4 Vs फोर्ड एंडेवर Vs टोयोटा फॉर्च्यूनर

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है