• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंटरनेशनल मॉडल से इन मामलों में अलग होगी इंडियन कंपास

    जीप कंपास का मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन और होंडा सीआर-वी से होगा

    रौनक
    रौनक
    published on अप्रैल 13, 2017 15:56 ist
    info icon
    published onApr 13, 2017 15:56 IST
    last updated onApr 13, 2017 15:56 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    जीप की पहली मेड-इन-इंडिया कॉम्पैक्ट एसयूवी कंपास से पर्दा उठ चुका है, भारत में इसे जुलाई-अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल यह कुछ देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस में कोई शक नहीं है कि भारत आने वाली जीप कंपास में कई अच्छे फीचर मिलेंगे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तुलना में इस में कुछ कम ही फीचर मिलेंगे। यहां हम जानेंगे कि भारत में आने वाली कंपास अपने इंटरनेशनल मॉडल से कितनी अलग होगी...

    1. डीज़ल वर्जन में ऑटोमैटिक का अभाव

    जीप कंपास के भारतीय वर्जन में 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल ड्राई क्लच गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा, लेकिन इसके 2.0 लीटर मल्टीज़ेट डीज़ल इंजन में केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, इस में ऑटोमैटिक की सुविधा नहीं आएगी।

    बात करें कंपास के इंटरनेशनल वर्जन की तो इस में 2.0 लीटर डीज़ल इंजन के साथ 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 1.4 लीटर पेट्रोल के ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन में भी 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली जीप कंपास को एफसीए स्थित रंजनगांव प्लांट में तैयार कर विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा, भारतीय वर्जन में यह सुविधा बाद में दी जा सकती है।

    2. ट्रेलहॉक वर्जन शायद भारत में न मिले

    इंटरनेशनल बाजार में जीप अपनी एसयूवी के एक्ट्रीम ऑफ-रोड वर्जन ट्रेलहॉक को लॉन्च कर सकती है। ऐसा ही मामला इंटरनेशनल बाजार में कंपास के साथ भी है। कंपास ट्रेलहॉक का ग्राउंड क्लीयरेंस स्टैंडर्ड कंपास की तुलना में 10 एमएम ज्यादा है। ट्रेलहॉक वर्जन में स्पोर्टी बोनट दिए गए हैं जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं और इस में परफेक्ट ऑफ-रोड वर्जन वाला दम-खम लाते हैं। इस में ऑटो, स्नो, सेंड और मड के अलावा रॉक मोड भी मिलता है, इस में जीप का सेलेक्ट-टेरेन सिस्टम और जीप एक्टिव राइड ऑल-व्हील-ड्राइव दिया गया है, हमे उम्मीद है कि जीप भारत में भी इस ऑफ-रोड वर्जन को उतारेगी।

    3. पेट्रोल वर्जन में ऑल-व्हील-ड्राइव का अभाव

    कंपास के इंडियन मॉडल में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 162 पीएस की पावर और 240 एनएम का टॉर्क देगा। माना जा रहा है कि शुरू में इस में ऑल-व्हील-ड्राइव की सुविधा नहीं मिलेगी। बात करें इंटरनेशनल मॉडल की तो यहां इस में 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ऑल-व्हील-ड्राइव की सुविधा और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। अगर कंपास के इंडियन मॉडल में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है तो इस में ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प मिलने की भी संभावना है। कंपास के डीज़ल वर्जन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प मिलेगा।

    4. छोटी वेरिएंट लिस्ट और थोड़े कम फीचर

    जीप कंपास की वेरिएंट लिस्ट छोटी होगी और इंटरनेशनल मॉडल वाले कई फीचर इस में नहीं आएंगे। जीप ने जब कंपास एसयूवी के कॉन्सेप्ट को दिखाया था उस दौरान इस में सनरूफ, 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील और ड्यूल-टोन रूफ दी गई थी, लेकिन जीप इंडिया द्वारा दिखाई गई कंपास में ये सभी चीजें नदारद थीं। ये सभी फीचर कंपास के इंटरनेशनल मॉडल में दिए गए हैं, इंडियन मॉडल में ये फीचर मिलेंगे या नहीं इसके बारे में अभी कुछ कह नहीं सकते हैं। इंटरनेशनल वर्जन में 8.4 इंच का यूकनेक्ट टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, उम्मीद है कि इंडियन मॉडल में 7 इंच की यूनिट आ सकती है।

    यह भी पढें : ये रही जीप की कंपास, अगस्त में हो सकती है लॉन्च

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है