• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तीसरे ग्लोबल क्रैश टेस्ट से चलेगा पता, कितनी सुरक्षित हैं भारत में बनी कारें

    भारत में मौजूद कार कंपनियों के लिए जनवरी 2014 में हुआ ग्लोबल एनकैप (न्यू कार एस्समेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट एक बड़ा झटका था। इस क्रैश टेस्ट में भारत में तैयार पांच छोटी कारों को उतारा गया था। क्रैश टेस्ट में इनकी सेफ्टी रेटिंग जीरो रही थी। अब तीसरी बार बड़े पैमाने पर यह क्रैश टेस्ट फिर होने जा रहा है। चर्चाएं है कि इस बार भारत में बनी सात कारों का क्रैश टेस्ट होगा। क्रैश टेस्ट के नतीजे 17 मई को सामने आ जाएंगे।

    सुमित
    सुमित
    Published On मई 11, 2016 19:10 ist
    info icon
    published onMay 11, 2016 16:21 IST
    last updated onMay 11, 2016 19:10 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    बीते दो साल में ग्राहकों में जागरूकता बढ़ने के साथ ही कार कंपनियों ने सेफ्टी के मामले में ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस बार भारतीय कारों का प्रदर्शन पहले से कहीं बेहतर रहेगा।

    दो साल पहले हुए ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में टाटा नैनो, मारूति सुज़ुकी ऑल्टो-800, हुंडई आई-10, फोर्ड फीगो और फॉक्सवेगन पोलो को उतारा गया था। सभी कारें टेस्ट में असफल रहीं। इसके बाद इसी साल नवंबर में निसान की डैटसन गो और मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट का क्रैश टेस्ट हुआ। इन्हें भी जीरो सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई। अब तीसरी बार यह टेस्ट होने जा रहा है।

    पहले ग्लोबल क्रैश टेस्ट के बाद तुरंत कदम उठाते हुए फॉक्सवेगन ने पोलो में ड्यूल एयरबैग्स को स्टैंडर्ड कर दिया। फॉक्सवेगन के बाद बाकी कंपनियों ने भी इस दिशा में कदम उठाते हुए एयरबैग्स को स्टैंडर्ड या ऑप्शनल तौर पर देना शुरू कर दिया है।  

    यह भी पढ़ें :

    क्रैश टेस्ट में फेल हुई शेवरले की सेल सेडान

    क्रैश टेस्ट में नई टोयोटा फॉर्च्यूनर को मिली 5 स्टार रेटिंग

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है