• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ग्रैंड आई-10 का स्पेशल एडिशन लॉन्च, कीमत 6.05 लाख रूपए

    भारत में अपने बीस साल के सफर को यादगार बनाने के लिए हुंडई ने ग्रैंड आई-10 का भी स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन कार के स्पोर्ट्ज वेरिएंट पर बेस है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 6.05 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 7.06 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, अहमदाबाद) है। 20 साल पूरे होने के मौके पर हुंडई ने हाल ही में एक्सेंट का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया था।

    सुमित
    सुमित
    Published On मई 25, 2016 14:15 ist
    info icon
    published onMay 25, 2016 14:15 IST
    last updated onMay 25, 2016 14:15 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में अपने बीस साल के सफर को यादगार बनाने के लिए हुंडई ने ग्रैंड आई-10 का भी स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन कार के स्पोर्ट्ज वेरिएंट पर बेस है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 6.05 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 7.06 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, अहमदाबाद) है। 20 साल पूरे होने के मौके पर हुंडई ने हाल ही में एक्सेंट का स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया था।

    कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को स्पेशल एडिशन के पेट्रोल और डीज़ल दोनों वर्जनों पर क्रमशः 55,000 और और 66,000 रूपए के फायदे मिलेंगे। इस एडिशन में कई फीचर्स को अपग्रेड किया गया है, जिसमें 6.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, साइड बॉडी रेड डिकेल्स, हबकैप्स, ब्लैक बी पिलर, रियर स्पॉइलर के साथ ब्रेक लाइट और पीछे की तरफ स्पेशल एडिशन का बैच शामिल है। इंटीरियर में ध्यान दें तो इसे काफी हद तक स्पोर्टी बनाया गया है। इसे रेड-ब्लैक ड्यूल टोन कलर थीम में दिया गया है। यही बदलाव एक्सेंट के स्पेशल एडिशन में भी हुए हैं।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें पहले कि तरह  1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.1 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : ग्रैंड आई-10 और एक्सेंट में बेस वेरिएंट से मिलेगा ड्राइवर एयरबैग

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    हुंडई ग्रैंड आई10 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है