• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने टाटा पंच के मुकाबले हुंडई एक्सटर पर चल रहा है ज्यादा वेटिंग पीरियड, देखिए किस शहर में कितना करना पड़ रहा है इंतजार

    हुंडई एक्सटर पर अधिकतम 4 महीने जबकि टाटा पंच पर अधिकतम 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है

    सोनू
    सोनू
    modified on मार्च 13, 2024 16:11 ist
    info icon
    published onMar 13, 2024 16:09 IST
    last updated onMar 13, 2024 16:11 IST
    185 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Exter and Tata Punch

    हुंडई एक्सटर और टाटा पंच माइक्रो एसयूवी भारत की एंट्री-लेवल एसयूवी कार है। एक्सटर और पंच दोनों का बॉडी स्टाइल एसयूवी कारों जैसा है और इन्हीं की तरह इनमें ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस भी मिलता है, और सबसे बडी खास बात ये है कि इन्हें काफी अग्रेसिव प्राइस पॉइंट पर पेश किया गया है। पंच भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कार की लिस्ट में शामिल है जिससे छोटी एसयूवी कार की पॉपुलर्टी का पता चलता है।

    यहां हमनें भारत के टॉप 20 शहर में मार्च 2024 में इन दोनों माइक्रो एसयूवी कार पर चल रहे वेटिंग पीरियड की जानकारी साझा की है, जिस पर आप भी डालिए एक नजरः

    वेटिंग पीरियड

    शहर

    हुंडई एक्सटर

    टाटा पंच

    नई दिल्ली

    3 महीने

    1.5-2 महीने

    बेंगलुरु

    3 महीने

    1.5-2.5 महीने

    मुंबई

    3.5 महीने

    1-2 महीने

    हैदराबाद

    4 महीने

    1-2 महीने

    पुणे

    4 महीने

    1-2 महीने

    चेन्नई

    3 महीने

    2 महीने

    जयपुर

    3 महीने

    2 महीने

    अहमदाबाद

    4 महीने

    1.5-2 महीने

    गुरुग्राम

    4 महीने

    2 महीने

    लखनऊ

    4 महीने

    2 महीने

    कोलकाता

    4 महीने

    3 महीने

    ठाणे

    4 महीने

    2 महीने

    सूरत

    3.5 महीने

    2 महीने

    गाजियाबाद

    4 महीने

    2 महीने

    चंडीगढ़

    3 महीने

    2 महीने

    कोयंबटूर

    2-4 महीने

    3 महीने

    पटना

    3.5 महीने

    2-3 महीने

    फरीदाबाद

    3 महीने

    1-2 महीने

    इंदौर

    2-4 महीने

    1-2 महीने

    नोएडा

    4 महीने

    2 महीने

    Hyundia Exter

    मार्च महीने में हुंडई एस्टर पर औसत वेटिंग पीरियड 3.5 महीने से ज्यादा है जो टाटा पंच की तुलना में ज्यादा है। हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ, कोलकाता, ठाणे, गाजियाबाद, कोयंबटूर, और नोएडा जैसे शहरों में इस पर 4 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

    यदि आप नई दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़, और फरीदाबाद के रहने वाले हैं तो आपको एक्सटर कार की डिलीवरी के लिए 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इंदौर में सबसे कम (दो महीने) और सबसे ज्यादा (4 महीने) तक वेटिंग पीरियड है जो वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन पर निर्भर है।

    यह भी पढ़ें: मार्च 2024 में हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिए यहां

    टाटा पंच पर अधिकांश शहरों में औसत वेटिंग पीरियड 2 महीने तक का है। कोलकाता, कोयंबटूर, और पटना में पंच कार की डिलीवरी के लिए 3 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

    फीचर और सेफ्टी

    Hyundai Exter Cabin

    हुंडई एक्सटर और टाटा पंच दोनों फीचर लोडेड कार है। एक्सटर में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटो एसी, ड्यूल कैमरा डैशकैम और सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं।

    टाटा पंच की फीचर लिस्ट में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, और सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर मिलते हैं। हमारा मानना है कि इस साल के आखिर टाटा माइक्रो एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हो सकता है, जिसमें कुछ अतिरिक्त प्रीमियम फीचर मिलेंगे जो पंच इलेक्ट्रिक में दिए गए हैं।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    हुंडई एक्सटर और टाटा पंच दोनों में पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन दिया गया है जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

    मॉडल

    हुंडई एक्सटर

    टाटा पंच

    इंजन

    1.2-लीटर, 4 सिलेंडर

    1.2-लीटर, 3 सिलेंडर

    फ्यूल

    पेट्रोल

    सीएनजी

    पेट्रोल

    सीएनजी

    पावर

    83 पीएस

    69 पीएस

    88 पीएस

    73.5 पीएस

    टॉर्क

    114 एनएम

    95.2 एनएम (CNG)

    115 एनएम

    103 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी / 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी

    प्राइस और कंपेरिजन

    हुंडई एक्सटर

    टाटा पंच

    6.13 लाख रुपये से 10.28 लाख रुपये

    6.13 लाख रुपये से 10.20 लाख रुपये

    सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    वर्तमान में इन दोनों एसयूवी कार की कीमत करीब-करीब एक समान है। इनका मुकाबला मारुति फ्रॉन्क्स, सिट्रोएन सी3, रेनो काइगर, और निसान मैग्नाइट से है। इसके अलावा इनकी टक्कर मारुति इग्निस और हुंडई ग्रैंड आई10 निओस से भी है।

    यह भी देखेंः टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है