• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा ने पेश की डब्ल्यूआर-वी, भारत में अगले साल मार्च तक होगी लॉन्च

    होंडा ने ब्राज़ील में चल रहे साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो-2016 में अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी डब्ल्यूआर-वी को पेश किया है। भारत में इसे अगले साल मार्च में लॉन्च करने की संभावना है।

    रौनक
    रौनक
    published on नवंबर 09, 2016 16:11 ist
    info icon
    published onNov 09, 2016 16:11 IST
    last updated onNov 09, 2016 16:11 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने ब्राज़ील में चल रहे साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो-2016 में अपनी पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी डब्ल्यूआर-वी को पेश किया है। भारत में इसे अगले साल मार्च में लॉन्च करने की संभावना है। सब 4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा, महिन्द्रा टीयूवी-300 और फोर्ड की ईकोस्पोर्ट से होगा।

    डब्ल्यूआर-वी यानी विनसम रनअबाउट व्हीकल को होंडा जैज़ के प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसका डिजायन बॉक्सी और दमदार है। साइड से यह होंडा जैज़ जैसी है, लेकिन आगे से सीआर-वी और एचआर-वी की तरह इसे भी नया डिजायन दिया गया है। इसके बोनट को ऊंचा रखा गया है। इस वजह से  यह आगे से चौड़ी नज़र आती है। यहां होंडा की नए डिजायन वाली क्रोम ग्रिल भी दी गई है। इसके दोनों और स्वेप्ट बैक हैडलैंप्स के साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें लगी हैं। फ्रंट बंपर भी चौड़े डिजायन का है।

    डब्ल्यू आर-वी के दरवाजों का डिजायन जैज़ से मिलता-जुलता है। यहां नए अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। पीछे के डिजायन में भी बदलाव हुए हैं। जैज़ हैचबैक से अलग दिखाने के लिए यहां नए डिजायन के टेललैंप्स दिए गए हैं, जो बूट गेट तक जाते हैं। नम्बर प्लेट को थोड़ा नीचे रखा गया है। इसके अलावा रूफ-रेल्स, चारों तरफ बॉडी क्लैडिंग और ड्यूल-टोन बम्पर इस में एसयूवी वाला अहसास लाते हैं।

    केबिन और इंजन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है। संभावनाएं हैं कि इस के ज्यादातर फीचर होंडा जैज़ और सिटी सेडान जैसे ही होंगे, यानी इस में भी जैज़ जितना जगहदार केबिन, सेगमेंट में सबसे ज्यादा बूट स्पेस, मैजिक सीट और दूसरे अच्छे फीचर मिलेंगे।

    पावर स्पेसिफिकेशन को लेकर अटकलें हैं कि इसमें होंडा जैज़ वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा। संभावनाएं यह भी हैं कि मुकाबले में बेहतर बनाने के लिए होंडा इसमें सिटी सेडान वाला 1.5 लीटर का आई-वीटेक पेट्रोल इंजन भी दे सकती है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा डब्ल्यूआरवी 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    R
    ravi
    Dec 28, 2016, 11:10:00 AM

    Beautiful car

      जवाब
      Write a Reply
      1
      D
      dr dhanraj
      Dec 19, 2016, 6:47:27 PM

      nice car

        जवाब
        Write a Reply
        1
        R
        r r singh
        Dec 14, 2016, 10:42:36 AM

        i am waiting for the new car

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है