• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा का बंपर ऑफर, सिटी और जैज़ पर 60 हजार रूपए तक की छूट

    जून 2016 की बिक्री में आई 38 फीसदी की गिरावट की भरपाई करने के लिए होंडा ने सभी कारों की रेंज पर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत होंडा कारों पर 60,000 रूपए का लाभ दिया जा रहा है। 

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    modified on जुलाई 05, 2016 15:58 ist
    info icon
    published onJul 05, 2016 15:53 IST
    last updated onJul 05, 2016 15:58 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    जून 2016 की बिक्री में आई 38 फीसदी की गिरावट की भरपाई करने के लिए होंडा ने सभी कारों की रेंज पर डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत होंडा कारों पर 60,000 रूपए का लाभ दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट स्कीम होंडा की हाल ही में आई बीआर-वी पर लागू नहीं होगी।

    डिस्काउंट ऑफर के तहत होंडा जैज़ के डीज़ल वर्जन पर 60,000 रूपए की छूट दी जा रही है। हालांकि 2016 मॉडल के लिमिटेड स्टॉक पर सिर्फ 40 हजार रूपए की छूट ही मिलेगी। होंडा सिटी के चुनिंदा डीज़ल मॉडलों पर भी 60,000 रूपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    यूटिलिटी सेगमेंट की बात करें तो 2015 मॉडल की होंडा सीआर-वी पर 70 हजार और मोबिलियो पर 50 हजार रूपए की छूट दी जा रही है।

    माॅडल पेट्रोल पर आॅफर डीज़ल पर आॅफर
    ब्रियो

    25,000 रूपए (2015 के सीमित मॉडलों पर)

    बीमा 1 रूपए का (2015 के सीमित मॉडलों पर)

    --
    अमेज़ प्री फेसलिफ्ट

    सभी वेरिएंट पर 1 लाख रूपए (2015 के सीमित मॉडलों पर)

    सभी वेरिएंट पर 1 लाख रूपए(2015 के सीमित मॉडलों पर)

    अमेज़ फेसलिफ्ट एक्सचेंज आॅफर 10,000 रूपए ('ई' ग्रेड को छोड़कर) एक्सचेंज आॅफर 10,000 रूपए ('ई' ग्रेड को छोड़कर) + बीमा 1 रूपए
    जैज़

    वीएक्स एमटी 25,000 रूपए

    वीएक्स एमटी 40,000 रूपए (2015 के सीमित मॉडलों पर)

    अन्य वेरिएंट (वीएक्स वेरिएंट को छोड़कर) 15,000 रूपए (2015 के सीमित मॉडलों पर)

    सभी वेरिएंट पर 60,000 रूपए

    सभी वेरिएंट पर 40,000 रूपए (2016 के सीमित मॉडलों पर)

    सिटी सभी वेरिएंट पर 15,000 रूपए (2015 के सीमित मॉडलों पर) एक्सचेंज आॅफर 15,000 रूपए + बीमा 1 रूपए (2016 के सीमित मॉडलों पर)
    मोबिलियो सभी वेरिएंट पर 50,000 रूपए (2015 के सीमित मॉडलों पर)
    सीआर-वी सभी वेरिएंट पर 70,000 रूपए (2015 के सीमित मॉडलों पर)

    डीज़ल कारों पर होंडा के इस भारी-भरकम डिस्काउंट और बेनिफिट ऑफर को देखते हुए लगता है कि पेट्रोल वर्जन की तुलना में डीज़ल वेरिएंट कंपनी के लिए ज्यादा सफलता नहीं जुटा पा रहे हैं। हालांकि सिर्फ होंडा ही नहीं लगभग हर कंपनी की डीज़ल कारों की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते वक्त ग्राहकों का रूझान डीज़ल कारों की तुलना में पेट्रोल कारों की ओर ज्यादा बढ़ रहा है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है