• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ग्रेट वॉल मोटर्स भारत में अपनी कारें उतारने के लिए बनाएगी नया प्लान, यहां इंपोर्ट या फिर असेंबल कर बेच सकती है कार

    2020 के शुरुआत में कोविड-19 महामारी के फैलने से पहले चीनी कार कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स का भारत आना काफी हद तक तय हो गया था। उस दौरान किया मोटर्स और एमजी जैसी कंपनियां काफी नाम बटोर रहीं थी, वहीं ग्रेट वॉल मोटर्स के देश में आने की बातचीत चल रही थी। मगर, लॉकडाउन और तनावग्रस्त भारत-चीन संबंधों के चलते इसकी सभी योजनाओं को आगे के लिए टाल दिया गया था।

    स्तुति
    स्तुति
    published on मई 04, 2021 18:52 ist
    info icon
    published onMay 04, 2021 18:52 IST
    last updated onMay 04, 2021 18:52 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    जीडब्ल्यूएम और महाराष्ट्र सरकार के बीच एक समझौता पर हस्ताक्षर होने के ठीक एक सप्ताह बाद महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में इस ब्रांड के सभी निवेशों पर रोक लगा दी थी। उस दौरान महाराष्ट्र सरकार द्वारा यह भी कहा गया था कि उन्होंने यह कदम केंद्र सरकार के परामर्श से उठाया है।

    ग्रेट वॉल मोटर्स कंपनी तालेगांव स्थित एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया में थी जिसे पहले जनरल मोटर्स (जीएम) द्वारा खरीदा गया था। कंपनी की योजना ज्यादा से ज्यादा भारत में ही तैयार किए गए मॉडल को लाने की थी। हालांकि, एक साल बीतने के बाद भी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।

    ईटी ऑटो की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ग्रेट वॉल मोटर्स को भारत में कार बनाने के लिए अधिकारियों से सही मंजूरी मिलना मुश्किल हो रहा है। इन रिपोर्ट्स से तो यह निष्कर्ष निकलता है कि कंपनी अपने सबसे बेहतर इंपोर्टेड प्रोडक्ट्स को यहां सबसे पहले लॉन्च करते हुए मार्केट में अपनी पैठ जमाएगी, जिसके बाद वो फिर अपने कुछ प्रोडक्ट्स भारत में ही तैयार करके उन्हें यहां उतारेगी।

    कंपनी इन सभी प्रोडक्ट्स को सीबीयू (कम्प्लीटली बिल्ट अप) या फिर सीकेडी (कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन) रुट के जरिये भारत ला सकती है। यह ब्रांड भारतीय मार्केट में अपने प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग को लेकर काफी उत्सुक है। बता दें कि कंपनी ने मिड-साइज़ एसयूवी कॉन्सेप्ट एच का ग्लोबल प्रीमियर ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान किया था। वैसे तो इस एसयूवी का प्रोडक्शन वर्जन सबसे पहले भारत आना था, लेकिन अब मौजूदा परिस्थितियों के चलते इसे पहले रशिया, ऑस्ट्रेलिया और चाइना में उतारा जाएगा।

    यह भी पढ़ें : एमजी ग्लोस्टर की प्राइस में हुआ इजाफा, 80,000 रुपये तक बढ़े दाम

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है