• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इलेक्ट्रिक वाहनों पर 1 अगस्त 2019 से घट जाएंगी जीएसटी की दरें, जानिए कितना होगा फायदा

    हुंडई मोटर्स पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वो जीएसटी दरों में कमी किए जाने के बाद कोना इलेक्ट्रिक को 1.40 लाख रुपये तक सस्ता कर देगी।

    अमित
    अमित
    Published On जुलाई 28, 2019 09:05 ist
    info icon
    published onJul 28, 2019 09:05 IST
    last updated onJul 28, 2019 09:05 IST
    734 Views
    • Write a कमेंट

    यदि आप कोई इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। भारत सरकार ने अपना वादा निभाते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जीएसटी की दरों को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसका मतलब है कि अब बहुत जल्द ही इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में कटौती कर दी जाएगी। इसकी पूरी कैल्कुलेशन आप यहां समझ सकते हैं। 

    जीएसटी दर में कटौती के अलावा सरकार ने लोन लेकर इलेक्ट्रिक कार खरीदने वाले ग्राहकों को इनकम टैैक्स में 2.50 लाख रुपये तक लाभ का भी प्रस्ताव दिया था। हालांकि, इन लाभों को प्रत्यक्ष रूप से नकद कटौती नहीं होगी, लेकिन ग्राहकों को टैक्स भुगतान के रूप में सालाना बचत करने में मदद मिलेगी। यहां हमनें मारुति वैगन-आर पर बेस्ड इलेक्ट्रिक कार की अपेक्षित कीमतों का उपयोग करके बचत का विश्लेषण किया है। 

    इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर पर भी जीएसटी की दर 18 फीसदी से घटकर 5 फीसदी हो गई है। इसके अतिरिक्त, लोकल ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स को इलेक्ट्रिक बसों को अपने बेड़े में शामिल करने पर जीएसटी में छूट मिल सकती है।

    1 अगस्त 2019 से नई जीएसटी दरें प्रभावी रूप से लागू हो जाएंगी। भारत में अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों की सूची यहां देखिए। 

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    हुंडई कोना पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    anusha
    Sep 17, 2019, 11:20:13 AM

    VERY INFORMATIVE

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है