• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इसुज़ु ने घटाए दाम, 12 फीसदी तक सस्ती हुईं कारें

    भारत में इसुज़ु की एमयू-एक्स एसयूवी और डी-मैक्स वी-क्रॉस पिकअप ट्रक बिक्री के लिए उपलब्ध है

    अकस
    अकस
    Published On जुलाई 07, 2017 15:40 ist
    info icon
    published onJul 07, 2017 15:38 IST
    last updated onJul 07, 2017 15:40 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) लागू होने के बाद कई कार कंपनियां अपनी कारों की कीमतों में बदलाव कर चुकी हैं, अब इस लिस्ट में इसुज़ु मोटर्स भी शामिल हो गई है, जीएसटी की वजह से इसुज़ु की कारें 12 फीसदी तक सस्ती हुई हैं। भारतीय बाजार में इसुज़ु की दो कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, इन में एक लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक डी-मैक्स वी-क्रॉस और दूसरी 7-सीटर एसयूवी एमयू-एक्स शामिल है।

    किस मॉडल के दाम कितने कम हुए हैं, जानिये यहां...

    दिल्ली में ये हैं इसुज़ु कारों के दाम

    मॉडल जीएसटी से पहले की कीमत जीएसटी के बाद की कीमत अंतर
    डी-मैक्स वी-क्रॉस 13.3 लाख रूपए 12.72 लाख रूपए 0.58 लाख रूपए
    एमयू-एक्स 23.99 लाख से 25.99 लाख रूपए 22.47 लाख से 24.35 लाख रूपए 1.52-1.64 लाख रूपए

    मंबई में ये हैं इसुज़ु कारों के दाम

    मॉडल जीएसटी से पहले की कीमत जीएसटी के बाद की कीमत अंतर
    डी-मैक्स वी-क्रॉस 13.4 लाख रूपए 12.69 लाख रूपए 0.71 लाख रूपए
    एमयू-एक्स 24.09 लाख से 26.09 लाख रूपए 22.43 लाख से 24.3 लाख रूपए 1.66-1.79 लाख रूपए

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं, सड़क पर आते-आते इनके दाम बढ़ जाएंगे, ऑन-रोड प्राइस में फैक्ट्री कॉस्ट के अलावा जीएसटी, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन शुल्क भी शामिल हैं। जीएसटी लागू होने के बाद इंश्योरेंस 3 फीसदी महंगा हो गया है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है