• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लद्दाख में तैयार हुई दुनिया की सबसे उंचाई पर स्थित मोटरेबल रोड,जानिए इसके बारे में

    उमलिंग ला पास से पहले दुनिया में सबसे ज्यादा उंचाई पर स्थित रोड बोलिविया में थी जो 18,953 फीट की उंचाई पर मौजूद है।

    भानु
    भानु
    published on अगस्त 07, 2021 18:47 ist
    info icon
    published onAug 07, 2021 18:47 IST
    last updated onAug 07, 2021 18:47 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    लद्दाख के पूर्वी इलाके में काफी समय से चल रहा उमलिंग ला पास रोड प्रोजेक्ट अब पूरा हो गया है। 19300 फीट की उंचाई पर स्थित ये दुनिया की सबसे उंची मोटरेबल रोड होगी। इसे बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन द्वारा तैयार किया गया है जिसकी उंचाई माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप से भी उंची है। यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी की अपील: कार कंपनियां एक साल में फ्लेक्स इंजन तैयार करने पर शुरू करें काम

    समुद्र तल के मुकाबले यहां 50 प्रतिशत से भी कम ऑक्सीजन लेवल रहता है। ये सड़क करीब 52 किलोमीटर लंबी है जो कि पूर्वी लद्दाख के चुमार सेक्टर को कनेक्ट करेगी। इस रोड प्रोजेक्ट के बनने के बाद अब यहां ट्यूरिज्म और भी ज्यादा बढ़ने के आसार हैं। यहां का तापमान माइनस 40 डिग्री तक पहुंच जाता है जिससे इस प्रोजेक्ट को तैयार करना भी आसान नहीं था। 

    भारत में खारदुंग ला पास भी काफी उंचाई पर स्थित सड़क है ​जो 17,582 फीट पर मौजूद है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है