• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड और महिन्द्रा मिलकर बनाएंगी नई कारें

    कंपनी सबसे पहले मिड-साइज एसयूवी बाजार में उतारेगी

    जगदेव
    जगदेव
    modified on मार्च 29, 2018 12:35 ist
    info icon
    published onMar 23, 2018 15:08 IST
    last updated onMar 29, 2018 12:35 IST
    67 Views
    • Write a कमेंट

    Ford EcoSport

    फोर्ड और महिन्द्रा के एक बीच एक करार हुआ है, जिसके तहत दोनों कंपनियां एक-दूसरे के प्लेटफार्म साझा कर नई कारें भारत में उतारेगी। इस समझौते के अनुसार सबसे पहले मिडसाइज एसयूवी को पेश किया जाएगा, जो महिन्द्रा के प्लेफार्म पर बनी होगी। इसके बाद काॅम्पैक्ट एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारें भी बाजार में उतारी जाएंगी।

    Mahindra XUV5OO

    मिडसाइज एसयूवी को फोर्ड बैजिंग के साथ पेश किया जाएगा। इसे नई जनरेशन की महिन्द्रा एक्सयूवी500 वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। महिन्द्रा जल्द नई जनरेशन की एक्सयूवी500 लाने वाली है, यह महिन्द्रा और सैंग्याॅन्ग के नए प्लेटफार्म पर बनेगी। नई एक्सयूवी500 को 2020 से पहले लाॅन्च किया जाएगा, कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दौरान मिडसाइज एसयूवी को भी लाॅन्च किया जा सकता है।

    Ford Endeavour

    इसी प्लेटफार्म पर दोनों कंपनियां एक एसयूवी भी तैयार करेगी। नई एक्सयूवी500 7-सीटर लेआउट आएगी, जबकि फोर्ड एसयूवी 5-सीटर लेआउट में आ सकती है। इसका मुकाबला जीप कंपास से होगा। फोर्ड कारों की रेंज में इसे ईकोस्पोर्ट और एंडेवर के बीच पोजिशन किया जाएगा।

    प्लेटफार्म के अलावा ये दोनों कंपनियां इंजन भी साझा करेंगी। इसके बदले में फोर्ड अंतरराष्ट्रीय बाजार में महिन्द्रा के नेटवर्क को बढ़ाने में मदद करेगी।

    यह भी पढें : महिन्द्रा लाएगी नई स्कॉर्पियो और एक्सयूवी500, जानिये कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है