• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट

    टोयोटा फॉर्च्यूनर और मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    published on मई 03, 2018 11:35 ist
    info icon
    published onMay 03, 2018 11:35 IST
    last updated onMay 03, 2018 11:35 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Ford Endeavour 2018

    फोर्ड एंडेवर के फेसलिफ्ट अवतार को टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे साल के आखिर तक या 2019 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, महिन्द्रा रेक्सटन और मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट से होगा। चर्चाएं हैं कि इसकी कीमत मौजूदा एंडवेर की कीमत के आसपास हो सकती है। मौजूदा फोर्ड एंडेवर की कीमत 26.32 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।

    तस्वीरों पर ध्यान दें तो यह काफी हद तक मौजूदा मॉडल से मिलती-जुलती है, हालांकि इस में कुछ नए बदलाव भी हुए हैं। आगे वाली ग्रिल को पहले से ज्यादा पतला और प्रीमियम बनाया गया है।

    Ford Endeavour

    कैमरे में कैद हुई फेसलिफ्ट एंडवेर में नए ट्विन 6-स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस में 20 इंच के व्हील का विकल्प रखा गया है, जबकि भारत में इसे मौजूदा मॉडल की तरह 18 इंच के व्हील के साथ पेश किया जा सकता है। पीछे वाले हिस्से में भी कुछ नए बदलाव हो सकते हैं।

    एसयूवी सेगमेंट में फोर्ड एंडेवर को कई अच्छे फीचर से लैस किया गया है। इस में सेगमेंट फर्स्ट फीचर के तौर पर पैनारोमिक सनरूफ, एक्टिव नॉइस केंसलेशन, 8.0 इंच सिंक3 इंफोटेंमेंट सिस्टम और सेल्फ-पार्किंग टेक्नोलॉजी दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट एंडेवर में कुछ नए फीचर भी जोड़े जा सकते हैं, इस लिस्ट में पैसिव की-लैस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन समेत प्रोग्रामेबल की जैसे फीचर शामिल हैं।

    Ford 2.0-litre Bi-Turbo Diesel

    सबसे बड़ा बदलाव इंजन में नज़र आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट एंडेवर में फोर्ड रेंजर रेप्टर वाला पावरफुल 2.0 लीटर बाय-टर्बो डीज़ल इंजन, 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ दिया जा सकता है। देखने वाली बात ये होगी कि कंपनी यह इंजन केवल अंतरराष्ट्रीय मॉडल तक सीमित रखती है या फिर इसे भारत आने वाली फेसलिफ्ट एंडेवर में भी देती है।

    यह भी पढें : मई में लॉन्च होगी फोर्ड ईकोस्पोर्ट एस

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड एंडेवर 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है