• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या हुआ उन इलेक्ट्रिक कारों का जिन्हें 2018-ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था

    कौनसे मॉडल हुए लॉन्च और किनका हुआ पत्ता साफ़? जानिए यहां

    निखिल
    निखिल
    Published On दिसंबर 02, 2019 15:38 ist
    info icon
    published onDec 02, 2019 15:38 IST
    last updated onDec 02, 2019 15:38 IST
    208 Views
    • Write a कमेंट

    पिछले कुछ सालो से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का महत्व लगातार बढ़ रहा है। आजकल होने वाले विभिन्न ऑटो शो में भी इलेक्ट्रिक वाहनों की उपस्थिति बढ़ी है। भारत में भी फरवरी महीने में 2020-ऑटो एक्सपो आयोजित होना है। इस शो में भी कई नई ईवी देखने को मिलेगी। हालांकि, पिछले ऑटो एक्सपो में भी कई इलेक्ट्रिक कारों के प्री-प्रोडक्शन मॉडल्स को दिखाया था। आईये जानें वर्तमान में उनका क्या मार्केट स्टेटस हैं:-   

    1. टाटा टियागो ईवी और टिगॉर ईवी

    टाटा टियागो और टिगॉर एक ही प्लेटफार्म पर बनी एक समान पावरट्रैन के साथ आने वाली दो अलग-अलग सेगमेंट की कारें हैं। दोनों में से टिगॉर ईवी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हाल ही में कंपनी ने इसे नए बैटरी पैक के साथ अपडेट किया था। पुरानी 16.2 किलोवॉट-ऑवर बैटरी की तुलना में अब टिगॉर ईवी में 21.5 किलोवॉट-ऑवर की लिथियम-आयन बैटरी मिलती है जो फुल चार्ज होने पर 213 किमी का सफर तय करने में सक्षम है। इसकी कीमत 12.59 लाख से 13.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। इसके पेट्रोल इंजन वाले टॉप वेरिएंट की तुलना में इसमें उतने ज्यादा फीचर्स नहीं मिलते हैं। 

    टाटा भविष्य में कुछ और इलेक्ट्रिक कार उतारने की योजना में है लेकिन फ़िलहाल कंपनी टियागो ईवी को लॉन्च करने के मूड में नहीं है। 

    2. महिंद्रा ईकेवयूवी100

    महिंद्रा ने 2018 ऑटो एक्सपो में अपनी सबसे छोटी एसयूवी 'केयूवी100' के इलेक्ट्रिक वर्ज़न को शोकेस किया था। लेकिन कंपनी ने अब तक इसे भारत में लॉन्च नहीं किया है। एक्सपो में शोकेस किये गए मॉडल के अनुसार इसे फ़ास्ट चार्जर की सहायता से केवल एक घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इस अवस्था में ये 140 किमी तक का सफर तय करने में सक्षम है। कंपनी ने ईकेयूवी100 में भी ईवेरिटो वाली ही 31किलोवॉट 3-फेज़ एसी इंडक्शन मोटर दी है। महिंद्रा ने घोषणा की थी कि इसे 2019 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। 

    3. महिंद्रा ई2ओ एनएक्सटी

    सबसे लंबे समय तक, महिंद्रा ई2ओ भारत में उपलब्ध केवल दो इलेक्ट्रिक कारों में से एक थी। 2018-ऑटो एक्सपो में महिंद्रा ने इस इलेक्ट्रिक कार के नए वर्ज़न ''ई2ओ एनएक्सटी'' को पेश किया था। यह अपने पुराने मॉडल से बड़ी, प्रीमियम और बेहतर ड्राइव-रेंज (140किमी) लिए थी। कुछ समय पहले कंपनी ने ई2ओ को नए क्रैश और सेफ्टी नॉर्म्स के चलते बंद कर दिया था। 

    4. हुंडई आयनिक

    आयनिक सेडान को हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों वर्ज़न में पेश किया गया था लेकिन दोनों में से किसी को भी अब तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। आयनिक के इलेक्ट्रिक वर्ज़न में 28 किलोवॉट-ऑवर की बैटरी दी गई थी जो सिंगल चार्ज में 280 किमी की ड्राइव रेंज देने की क्षमता रखती थी। 120 पीएस की पावर और 295 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाली इस कार के बदले हुंडई ने शायद एक इलेक्ट्रिक एसयूवी (कोना ईवी) को भारत में लॉन्च करना बेहतर समझा। 

    5. किया सोल ईवी 

    किया मोटर्स ने 2018 ऑटो एक्सपो से ही भारतीय बाजार में अपनी पहचान बनाई थी। कंपनी ने इस दौरान एसपी कांसेप्ट सहित अपनी कई ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कारों को पेश किया था जिनमे से एक सोल ईवी भी थी। किया सोल इलेक्ट्रिक को फ़िलहाल इंडियन मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि, 2019 की शुरुआत में किया मोटर्स ने आंध्र-प्रदेश सरकार को इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास हेतु अपने समर्थन के रूप में सोल ईवी के कुछ मॉडल्स भेंट किए थे। जानकारी के लिए बता दें कि  किया सोल में 64 किलोवाट-ऑवर की लिक्विड-कूल्ड लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्ज में 450 किमी तक का सफर तय करने में सक्षम है।

    6. हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

    2018 ऑटो एक्सपो में हुंडई ने कोना के पेट्रोल वर्ज़न को शोकेस किया था। लेकिन पेट्रोल वर्ज़न की जगह कंपनी ने भारत में इसके इलेक्ट्रिक वर्ज़न को लॉन्च किया है। वर्तमान में यह देश की एक-मात्र ऐसी इलेक्ट्रिक कार है जो 400 किमी से अधिक की ड्राइव रेंज देने का दावा करती है। इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 23.71 लाख से 23.9 लाख रुपये है। एआरएआई के अनुसार कोना ईवी की 39किलोवॉट-ऑवर की बैटरी फुल चार्ज होने पर 452 किमी का सफर तय कर सकती है।

    2018 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित अधिकांश इलेक्ट्रिक कारों को अब तक भारत में लॉन्च नहीं किया गया, लेकिन 2020 ऑटो एक्सपो में कहानी कुछ और हो सकती है। पहले के मुकाबले इस बार और ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है जिन्हें जल्द से जल्द लॉन्च भी किया जाएगा। 

    साथ ही पढ़ें: 2018 ऑटो एक्सपो में शोकेस की गईं वो कारें जो बाज़ार में हैं उपलब्ध

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई कोना पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    U
    uday s
    Nov 30, 2019, 8:22:26 PM

    While the buyers are still not sure about the value of investment in EV, a lot of awareness education is needed. If the size of market increases including the first time buyers,costs will be down

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है