• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिएट पुंटो ईवो कार्बन और लिनिया रॉयल स्पेशल एडिशन से उठा पर्दा

    फिएट ने पुंटो ईवो और लिनिया के स्पेशल एडशन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इन्हें पुंटो ईवो कार्बन और लिनिया रॉयल नाम दिया है। संभावना है ये कारें स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में 30 हजार से 40,000 रूपए महंगी होगी।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on नवंबर 02, 2016 14:36 ist
    info icon
    published onNov 02, 2016 14:36 IST
    last updated onNov 02, 2016 14:36 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फिएट ने पुंटो ईवो और लिनिया के स्पेशल एडशन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इन्हें पुंटो ईवो कार्बन और लिनिया रॉयल नाम दिया है। संभावना है ये कारें स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में 30 हजार से 40,000 रूपए महंगी होगी।

    स्पेशल एडिशन को पर्ल व्हाइट कलर के साथ ग्लॉसी ब्लैक रूफ में पेश किया जाएगा। लिनिया रॉयल में ब्लैक कलर के 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। वहीं पुंटो ईवो कार्बन के साइड में रेसिंग शोल्डर लाइन दी गई है। इसके सी-पिलर के नीचे की तरफ ‘कार्बन’ बैजिंग दी गई है।

    सबसे अहम बदलाव केबिन में हुआ है। दोनों कारों का केबिन नए थीम में पेश किया गया है। पुंटो ईवो कार्बन का डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री ब्लैक कलर में है। वहीं लिनिया रॉयल में टन ट्रीटमेंट का इस्तेमाल हुआ है। इसके डैशबोर्ड, डोरपेड और सीट सभी जगह टन कलर का उपयोग हुआ है। नए कलर थीम के अलावा सभी फीचर इनके स्टैंडर्ड वर्जन जैसे हैं। कंपनी ने इनमें नया 5 इंच का टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग और हाइट एडजस्टेबल सीट जैसे फीचर भी दिए हैं।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पुंटो ईवो कार्बन में 1.3 लीटर का मल्टीजेट डीज़ल इंजन मिलेगा। जो 93 पीएस की पावर देगा। वहीं लिनिया रॉयल में 1.4 लीटर का टर्बाचार्ज्ड पेट्रोल इंजन आएगा, जो 125 पीएस की पावर देगा।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है