• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पुंटो को अब और अपडेट नहीं करेगी फिएट

    फिएट की पुंटो हैचबैक मार्केट में काफी समय से मौजूद है। वक्त के साथ इसका डिजायन पुराना पड़ने लगा है और कार को नए अपडेट की दरकार है लेकिन इन सब के बीच फिएट ने साफ कर दिया है कि पुंटो को अब अपडेट नहीं किया जाएगा।

    अमन
    अमन
    published on जून 23, 2016 19:21 ist
    info icon
    published onJun 23, 2016 19:21 IST
    last updated onJun 23, 2016 19:21 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    ना ही इसका कोई नेक्स्ट जनरेशन मॉडल आएगा। कंपनी के सीईओ सर्गियो मारकोनी ने यह पुष्टि की है कि कंपनी ने नई पुंटो लाने की योजना को रद्द कर दिया है। हालांकि भारत में पुंटो को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हुई है। इस घोषणा को खासतौर पर यूरोपीय बाज़ार के लिए देखा जा रहा है।  

    फिएट फिलहाल एक नई हैचबैक और एक नई सेडान बनाने में लगी हुई है। इन्हें एक्स6एच और एक्स6एस कोडनेम दिया गया है। अटकलें हैं कि एक्स6एच को सुपर पालियो के नाम से उतारा जाएगा। यह पुंटो की जगह लेगी।

    इस नई हैचबैक को फिएट की जल्द आने वाली टिपो हैचबैक और टिपो सेडान के नीचे पोजिशन किया जाएगा। भारतीय बाजार को लेकर अटकलें हैं कि इन्हें यहां पुंटो और लिनिया की जगह उतारा जाएगा। संभावना है कि इन दोनों मॉडल में कंपनी नए 1.3 लीटर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करेगी। जो 100 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देंगे। कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेंगे। इसके अलावा 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प आने की भी संभावना है।

    was this article helpful ?

    अमन
    <p><span>Bitten by the automobile bug since his childhood days. Aman is an avid auto enthusiast who loves almost anything on wheels. An engineering graduate in Information Technology, Aman has worked as a journalist with DNA Newspaper and done a lot of Car reviews and testing. Further, moving into Public Relations he has worked for auto brands such as Michelin, Shell, Volkswagen- Corporate and Motorsports, Harley Davidson and Jaguar Land Rover. Aman loves both cars &amp; bikes, while he loves doing research on the automotive industry. Writing on auto is something that comes natural to him. He is an auto junkie by heart! &nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है