• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट पोर्श मकैन भारत में लॉन्च, कीमत 83.21 लाख रुपये से शुरू

    पोर्श ने फेसलिफ्ट मकैन एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती प्राइस 83.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है। पोर्श ने मौजूदा जनरेशन की मकैन को दूसरी बार फेसलिफ्ट अपडेट दिया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 12, 2021 18:02 ist
    info icon
    published onNov 12, 2021 14:44 IST
    last updated onNov 12, 2021 18:02 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    • मकैन में पहले की तरह तीन टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं।
    • सभी इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
    • पोर्श ने इसके टॉप मॉडल जीटीएस में स्पोर्ट्स अडेप्टिव एयर सस्पेंशन दिया है।
    • इसकी फ्रंट ग्रिल और रियर प्रोफाइल को अपडेट किया गया है।
    • केबिन में नया स्टीयरिंग व्हील, सेंटर कंसोल बटन और शॉर्ट गियर लीवर दिया गया है।
    • इसका कंपेरिजन जगुआर एफ-पेस और मर्सिडीज एएमजी जीएलसी 43 कूपे से है।

    पोर्श ने फेसलिफ्ट मकैन एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरूआती प्राइस 83.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है। पोर्श ने मौजूदा जनरेशन की मकैन को दूसरी बार फेसलिफ्ट अपडेट दिया है।

    पोर्श ने फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने के साथ इसके वेरिएंट लाइनअप में भी कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसके टॉप टर्बो वेरिएंट को बंद कर दिया है। अब जीटीएस इसका नया टॉप मॉडल है। इसमें 2.9 लीटर ट्विन-टर्बो वी6 पेट्रोल इंजन दिया है जो 440 पीएस की पावर और 550 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इससे नीचे वाले एस वेरिएंट में यही इंजन 380 पीएस की पावर और 520 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पोर्श मकैन बेस वेरिएंट में पहले की तरह 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 265 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सभी इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स दिया गया है जो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ आता है।

    जीटीएस में अब स्पोर्ट्स अडेप्टिव एयर सस्पेंशन और इंप्रूव्ड पोर्श एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है।

    इसमें हुए कॉस्मेटिक अपडेट की बात करें तो कंपनी ने इसकी फ्रंट ग्रिल और रियर डिफ्यूजर को नया लुक दिया है। राइडिंग के लिए इसमें सात अलॉय व्हील डिजाइन का ऑप्शन रखा गया है। कंपनी ने इसके पीछे वाले हिस्से को भी अपडेट किया है। केबिन अपडेट की बात करें तो यहां नया स्टीयरिंग व्हील, नया सेंटर कंसोल, टच सेंसिटिव बटन और शॉर्ट गियर सिलेक्टर दिया गया है।

    पोर्श मकैन कार का कंपेरिजन जगुआर एफ-पेस और मर्सिडीज एएमजी जीएलसी 43 कूपे से है।

    was this article helpful ?

    पोर्श मैकन पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on पोर्श मैकन

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है