• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मर्सिडीज़ ई-क्लास से जुड़ी आठ अहम और दिलचस्प बातें

    नई मर्सिडीज़ ई-क्लास पहले से ज्यादा व्हीलबेस वाली होगी

    अकस
    अकस
    published on फरवरी 21, 2017 13:31 ist
    info icon
    published onFeb 21, 2017 13:31 IST
    last updated onFeb 21, 2017 13:31 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज जल्दी ही नई ई-क्लास को भारत में उतारने वाली है, इसे 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में चीन में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो-2016 में पांचवी जनरेशन की ई-क्लास को दिखाया गया था। स्टैंडर्ड ई-क्लास के मुकाबले इसका व्हीलबेस 205 एमएम ज्यादा है। यह पुरानी ई-क्लास से 186 एमएम ज्यादा लंबी भी है। यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। यहां हम जानेंगे नई मर्सिडीज़ ई-क्लास से जुड़ी आठ दिलचस्प और अनजानी बातें...

    1. भारत पहला देश जहां लॉन्ग व्हीलबेस वाली ई-क्लास, राइट-हैंड ड्राइव में आएगी

    लम्बे व्हीलबेस वाली ई-क्लास अब तक केवल चीन में लेफ्ट-हैंड ड्राइव (स्टीयरिंग बायीं तरफ) में उपलब्ध है, भारत दूसरा देश है जहां लम्बे व्हीलबेस वाली ई-क्लास को लॉन्च किया जा रहा है, इसके अलावा भारत पहला देश भी है जहां इसे राइट-हैंड ड्राइव (स्टीयरिंग दायीं ओर) में उतारा जाएगा।

    मौजूदा ई-क्लास की कीमत 50 लाख रूपए से ऊपर है, जबकि एस-क्लास की कीमत करीब 1 करोड़ रूपए है। संभावना है कि नई ई-क्लास मौजूदा मॉडल से महंगी और एस-क्लास से सस्ती होगी। व्हीलबेस बड़ा होने की वजह से केबिन में पीछे वाले पैसेंजर को भी ज्यादा जगह मिलेगी, इसका मुकाबला वोल्वो की एस90 से होगा।

    2. स्टैंडर्ड व्हीलबेस वाली ई-क्लास फिलहाल नहीं आएगी

    पांचवी जनरेशन की मर्सिडीज़-बेंज ई-क्लास (वी213) का सिर्फ लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन ही उतारा जाएगा। पांचवी जनरेशन की स्टैंडर्ड व्हीलबेस वाली ई-क्लास को लाने के बारे में कंपनी की ओर से फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

    3. स्टैंडर्ड एस-क्लास के ज्यादा होगा नई ई-क्लास का व्हीलबेस

    नई मर्सिडीज़ ई-क्लास का व्हीलबेस 3079 एमएम है, यह स्टैंडर्ड एस-क्लास की तुलना में 44 एमएम ज्यादा है, एस-क्लास का व्हीलबेस 3035 एमएम है।

    4.  भारत में होगी एसेंबलिंग

    कीमत को कम रखने के लिए कंपनी इसे सीधे इंपोर्ट करने के बजाए काफी हद तक स्थानीय स्तर पर ही एसेंबल कर रही है। हालांकि इसके कुछ पार्ट्स विदेश से भी मंगवाए जा रहे हैं। इसका चेसिस चीन से और दरवाजे जर्मनी से मंगवाए गए हैं, जबकि इंजन और गियरबॉक्स की एसेंबलिंग के अलावा कई दूसरे पार्ट्स भी स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए हैं।

    5. फीचर जो इसे बनाते हैं सबसे अलग

    लॉन्ग व्हीलबेस वाली ई-क्लास में कई ऐसे फीचर दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे। इस में एस-क्लास वाली 12.3 इंच की टीएफटी स्क्रीन, बर्मेस्टर का 13 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, 64 कलर वाली एम्बिएंट लाइटिंग और स्टीयरिंग व्हील पर टच-सेंसिटिव कंट्रोल दिए गए हैं।

    6. एडजस्टेबल एयर सस्पेंशन

    लॉन्ग व्हीलबेस वाली ई-क्लास में एयर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है, जो इसे ज्यादा कंफर्टेबल बनाता है। कंफर्ट के मामले में यह सेगमेंट की बाकी कारों से आगे है। इस सस्पेंशन के साथ लिफ्ट मोड दिया गया है, यह फीचर कार को ऊंचा उठा देगा और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 15 एमएम तक बढ़ जाएगा। ऊबड़-खाबड़ या खराब रास्तों के लिए यह काफी मददगार है।

    7. 6.5 सेकंड में पा लेगी 100 की रफ्तार

    लम्बे व्हीलबेस वाली ई-क्लास को पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। पेट्रोल वर्जन में 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 183 पीएस की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देगा। इसकी टॉप स्पीड 240 किमी प्रति घंटा होगी, 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 8.5 सेकंड का समय लगेगा। डीज़ल वर्जन में 3.0 लीटर का वी6 इंजन मिलेगा, यह 285 पीएस की पावर और 620 एनएम का टॉर्क देगा। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा होगी, 6.6 सेकंड में यह 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पा लेगी।

    8. 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा

    मौजूदा ई-क्लास में 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जबकि नई ई-क्लास में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आएगा। इस वजह से इसकी ड्राइविंग पहले से ज्यादा स्मूद होगी और इसका माइलेज भी पहले से बेहतर होगा।

    यह भी पढें : मौजूदा मर्सिडीज़ ई-क्लास से कितनी अलग है नई ई-क्लास, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है