• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खुली डीसी डिज़ायन की पहली डीलरशिप

    कार और बाइकों के मॉडिफिकेशन के लिए मशहूर और पहली स्वदेशी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी डीसी डिजायन की पहली डीलरशिप मुंबई में खुल गई है। इसे छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खोला गया है।

    अलशार
    अलशार
    Published On अगस्त 01, 2016 16:37 ist
    info icon
    published onAug 01, 2016 16:37 IST
    last updated onAug 01, 2016 16:37 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

     

    इस डीलरशिप पर स्पोर्ट्स कार डीसी अवंती के अलावा दिलीप छाबड़िया द्वारा मॉडिफाई की गईं चुनिंदा कारें उपलब्ध होंगी।

    डीसी अवंती की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 251.4 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क देता है। यह रियर व्हील ड्राइव कार है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा हुआ है।  

    एक्सटीरियर की बात करें तो आगे बाई ज़ेनन हैडलाइटें और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें मौजूद हैं इसके अलावा चौड़ा एयरडैम और मैश ग्रिल दी गई है। कार में आगे से पीछे तक कैरेक्टर लाइनें दी गई हैं। पीछे लगे इंजन को ठंडा करने के लिए एयर स्कूप्स दिए गए हैं। टेललैंप्स में भी एलईडी लाइट का इस्तेमाल हुआ है।

    डीसी अवंती में काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इनमें ऑप्शनल पार्किंग सेंसर, की-लैस स्टार्ट/स्टॉप बटन, पार्किंग असिस्टेंस, मल्टी फंक्शन डिस्प्ले, जीपीएस नेविगेशन और ऑटोमैटिक एसी शामिल है। सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग और ब्रेक असिस्ट दिया गया है, हालांकि इसमें एयरबैग्स नहीं मिलेंगे।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है