• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डैटसन रेडी-गो को मिलीं 10 हजार बुकिंग

    डैटसन की रेडी-गो को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया बताती है कि बाजार में इसे पसंद किया जा रहा है। तीन महीने में इस कार को 10 हजार से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई हैं। डैटसन ने इसकी जानकारी दी है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जुलाई 14, 2016 19:07 ist
    info icon
    published onJul 14, 2016 19:07 IST
    last updated onJul 14, 2016 19:07 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    इस हैचबैक को अर्बन क्रॉस नाम भी दिया गया है। कंपनी खासतौर पर पहली कार खरीदने जा रहे युवा ग्राहकों पर ज्यादा फोकस कर रही है। इसे रेनो क्विड वाले प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। हालांकि कीमत के मामले में यह रेनो क्विड से भी सस्ती है।  

    डैटसन के मुताबिक रेडी-गो के लिए सबसे ज्यादा मांग मेट्रो और टियर-2 शहरों से आ रही है। जो यह बताता है कि क्रॉस और हैचबैक के मिले-जुले डिजायन वाली यह एंट्री लेवल कार लोगों को लुभा रही है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडी-गो में रेनो क्विड वाला 799 सीसी का 3-सिलेन्डर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी पावर 54 पीएस और टॉर्क 72 एनएम है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। कार के माइलेज का दावा 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का है।

    बात करें फीचर्स की तो इसमें सिंगल डिन ऑडियो सिस्टम के साथ ऑक्स और यूएसबी कनेक्टिविटी दी गई है। कार में फ्रंट पावर विंडो और फ्रंट बम्पर पर डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं।


    डैटसन रेडी-गो को कुल पांच वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में उतारा गया हैं। इसकी शुरूआती कीमत 2.39 लाख रूपए है जो 3.34 लाख रूपए तक जाती है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी ऑल्टो-800 और रेनो क्विड से है। अटकलें हैं कि रेडी-गो में भी रेनो क्विड की तरह 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स (एएमटी) से लैस होगा।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है