• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महामारी के बीच फोर्ड ने कुछ इस तरह बदला ग्राहकों को सेल्स एंड सर्विस देने का तरीका

    फोर्ड (Ford) ने अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए डायल-अ-फोर्ड (Dial-A-Ford) नाम की नई पहल शुरू की है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 06, 2020 17:34 ist
    info icon
    published onMay 06, 2020 17:34 IST
    last updated onMay 06, 2020 17:34 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    • कंपनी ने ग्राहकों के लिए जारी किया 1800-419-3000 हैल्प लाइन नंबर
    • ग्राहक बुक करा सकते हैं नए मॉडल की टेस्ट ड्राइव और डोर स्टेप डिलीवरी का भी ले सकते हैं फायदा
    • फोर्ड ​की सभी डीलरशिप को रखना होगा सेफ्टी और हाइजीन का ख्याल
    • लॉकडाउन के बीच कंपनी अपने ग्राहकों को दे रही है अन्य फायदे

    कोरोना महामारी के कारण भारत में लगे देशव्यापी लॉकडाउन के चलते अप्रैल के महीने में बाजार में कार की सेल्स 0 रही। नतीजतन अब काफी सारी कंपनी सेल्स बढ़ाने के लिए ग्राहकों को कॉन्टैक्टलैस (संपर्करहित) सेल्स और सर्विस देने की पेशकश कर रही है। ऐसे में  

    ग्राहक इस सर्विस के माध्यम से नई कार बुक करने के साथ टेस्ट ड्राइव और कार की होम डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही ग्राहक चाहें तो अपनी कार की सर्विस के लिए पिक एंड ड्रॉप की फैसिलिटी भी प्राप्त कर सकते हैं। इस नई सर्विस में ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था भी रखी गई है। 

    इसके अलावा फोर्ड ने अपनी सभी डीलरिशप पर हाइजीन और सैनिटाइजेशन के लेवल को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन जारी की है। इसमें नो टच इंफ्रारेड थर्मोमीटर से सभी ग्राहकों एवं कर्मचारियों के बॉडी टेंपरेचर की जांच, हर समय मास्क और ग्लव्स का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी बातें शामिल है। 

    यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद ज्यादातर भारतीय पर्सनल गाड़ी लेना पसंद करेंगे: सर्वे

    फैक्ट्री-वारंटी या एक्सटेंडेड वारंटी को प्रभावित किए बिना फोर्ड अपने ग्राहकों को 30 जून, 2020 तक फ्री सर्विस सहित अन्य सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए तीन महीने का एक्सटेंशन भी दे रही है। इसी के साथ जिन ग्राहकों का वॉरन्टी पीरियड 15 मार्च से 30 मई 2020 के बीच खत्म हो गया है, उन्हें 30 जून तक के लिए फ्री में एक्सटेंशन दिया जाएगा। बता दें कि जिन ग्राहकों ने 30 अप्रैल तक फोर्ड की कोई नई कार बुक कराई है तो उन्हें ​​पूरी प्राइस प्रोटेक्शन का लाभ दिया जाएगा। 

    य​ह भी पढ़ें: कोरोनावायरस के बाद कार हाइजीन को सबसे ज्यादा तव्वजो देंगे भारतीय: सर्वे

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है