• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पुणे में 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ कॉन्टिनेंटल ने शुरू किया नया प्लांट

    भविष्य में कॉन्टिनेंटल के इस 16वे ग्लोबल प्लांट में फोम फॉयल योर्न और योर्न लाइट मैटेरियल से एसेला इको और एसेला एलयूएक्स मैटेरियल की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी।

    भानु
    भानु
    published on अप्रैल 09, 2022 13:47 ist
    info icon
    published onApr 09, 2022 13:47 IST
    last updated onApr 09, 2022 13:47 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    कॉन्टिनेंटल ने पुणे में अपने 149,000 वर्ग फुट के ग्रीनफील्ड सरफेस सॉल्युशन प्लांट का उद्घाटन किया है। इस प्लांट में 200 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है जहां घरेलू बाजार और एक्सपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक और आईसी इंजन वाली कारों के इंटीरियर समेत 2 व्हीलर्स की सीटों के लिए प्रीमियम सरफेस मैटेरियल का प्रोडक्शन किया जाएगा। 

    इसकी सरफेस मैटेरियल की 5 मिलियन वर्ग मीटर की सालाना उत्पादन क्षमता है जो 10 मिलियन तक भी पहुंचाई जा सकती है। इस प्लांट का ज्यादा फोकस पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए कम कार्बन एमिशन के जरिए अपना प्रोडक्शन करना होगा। 

    यह भी पढ़ें: किआ सेल्टोस का ये रैली ट्रक मॉडिफिकेशन इंटरनेट पर मचा रहा है धूम, देखिए वीडियो

    बता दें कि कॉन्टिनेंटल के पास प्रीमियम रेंज के क्वालिटी सरफेस सॉल्युशन है जिससे कार खरीदने वाले कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए कई वैरायटी के इंटीरियर कॉम्बिनेशन चुनने के ऑप्शंस दिए जाते हैं। नैचुरली लैदर की तुलना में कॉन्टिनेंटल के सरफेस मैटेरियल प्रोडक्ट्स ज्यादा टिकाउ,इनोवेटिव,मेंटेन करने में आसान और कहीं ज्यादा अफोर्डेबल होते हैं। सस्टेनेबिलिटी पर प्राइम फोकस रखने की बात कहते हुए कंपनी के बिजनेस हेड डर्क लीस ने कहा कि “कार यूजर्स के लिए प्रीमियम व्हीकल के इंटीरियर अब काफी महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं। हमारे सरफेस मैटेरियल लग्जरी और कंफर्ट दोनों की सुविधा देने में सक्षम हैं जिससे कि ओवरऑल ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी अच्छा हो जाता है।"

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन पोलो का प्रोडक्शन हुआ बंद

    ये कंपनी की देश में 16वी नई लोकेशन है जहां टॉप कार मैन्युफैैक्चरर्स और ऑटोमोटिव ब्रांड्स द्वारा इस्तेमाल में लिए जाने वाले एसेला इको सरफेस मैटेरियल का उत्पादन किया जाएगा। डॉ.लीस ने आगे बताया कि “ टॉप क्वालिटी के सरफेस सॉल्युशन देते हुए आज हमें 300 साल से भी ज्यादा का अनुभव हो चुका है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है