• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रॉएन भारतीय बाजार में कदम रखने को तैयार, 3 अप्रैल को उठाएगी अपनी पहली कार से पर्दा

    भारत में सिट्रॉएन की पहली कार सी5 एयरक्रॉस हो सकती है

    निखिल
    निखिल
    Published On अप्रैल 03, 2019 17:35 ist
    info icon
    published onMar 18, 2019 18:44 IST
    last updated onApr 03, 2019 17:35 IST
    158 Views
    • Write a कमेंट

    ग्रुप पीएसए 3 अप्रैल 2019 को आधिकारिक तौर पर भारत में सिट्रॉएन ब्रांड को पेश करने के लिए तैयार है। इसी दिन कंपनी भारत में अपने पहले मॉडल की घोषणा भी करेगी। ग्रुप पीएसए ने दो साल पहले सीके बिड़ला समूह के साथ साझेदारी कर भारतीय बाजार में प्रवेश करने की घोषणा की थी। 

    Citroen C5 Aircross

    सिट्रॉएन अपनी कारों और उनके इंजन का निर्माण तमिलनाडु स्थित अपने प्लांट में ही करेगी। कंपनी की योजना भारत में बड़े पैमाने पर कारों को लॉन्च करने की है। भारत में सिट्रॉएन की पहली कार सी5 एयरक्रॉस हो सकती है। यह एक मिड-साइज एसयूवी है। कंपनी लंबे समय से भारत में इसकी टेस्टिंग भी कर रही है। अगर सी5 एयरक्रॉस को भारत में लॉन्च किया जाता है तो इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, जीप कंपास और अपकमिंग एमजी हेक्टर से होगा।

    इसके अलावा ग्रुप पीएसए भारत में डीएस ऑटोमोबाइल को भी लॉन्च कर सकती है। डीएस ऑटोमोबाइल सिट्रॉएन का एक प्रीमियम सब-ब्रांड है। डीएस 7 क्रॉसबैक को भी देश में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चूका है। यदि डीएस 7 क्रॉसबैक को भारत में लॉन्च किया जाता है, तो इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1, ऑडी क्यू3 और मर्सिडीज-बेंज जीएलए के साथ होगा। 

    Citroen C5 Aircrossअपनी योजना की 

    सिट्रॉएन और डीएस ऑटोमोबाइल के अलावा ग्रुप पीएसए में प्यूज़ो, ओपल और वॉक्सहॉल जैसी कार कंपनियां शामिल हैं, लेकिन फ़िलहाल इन्हें भारत में पेश नहीं किया जाएगा। सिट्रॉएन की तत्काल योजनाओं के अनुसार कंपनी 2021 से हर साल भारत में एक नई कार पेश करेगी।

    यह भी पढ़ें:  2021 से सिट्रॉएन हर साल लॉन्च करेगी एक नई कार

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है