• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो ने कार मॉल के लिए लॉन्च किया नया इनोवेटिव एड कैंपेन

    ये होर्डिंग जयपुर के सबसे ज्यादा व्यस्ततम गोपालपुरा फ्लायओवर पर लगाया गया है जहां से कारदेखो कार मॉल सीतापुरा का रास्ता भी जाता है। 

    भानु
    भानु
    published on अक्टूबर 26, 2021 12:57 ist
    info icon
    published onOct 26, 2021 12:57 IST
    last updated onOct 26, 2021 12:57 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    कारदेखो ने अपने जयपुर स्थित कार मॉल के लिए इनोवेटिव एड कैंपेन लॉन्च किया है। इस यूनीक एड कैंपेन में एक बिलबोर्ड पर कार को रखा गया है जिसकी हेडलाइट्स की रोशनी आसमान की तरफ जा रही है।

    कारदेखो की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग चारू किशनानी ने इस नए कारदेखो 3डी स्काय लीडिंग बोर्ड के इंस्टॉलेशन पर जानकारी दी कि 'एडवरटाइजिंग के सबसे पुराने माध्यमों में से एक बिलबोर्ड एडवरटाइजिंग के जरिए हमने एक इनोवेटिव अप्रोच दिखाने की कोशिश की है। ये ना सिर्फ ऑडियंस को अपनी तरफ आकर्षित करेगा बल्कि नए कारदेखो मॉल की जानकारी भी लोगों को देगा। कारदेखो मॉल में 500 से ज्यादा हाई क्वालिटी वाली यूज्ड कारों की इंवेट्र्री मौजूद है। कारदेखो नए आयामों को छू रही है और देश की सबसे भरोसेमंद यूज्ड कार बाइंग और सेलिंग प्लेटफॉर्म बनने की ओर अग्रसर है। चूंकि दिवाली का त्यौहार नजदीक है, यूज्ड कार लेने के इच्छुक ग्राहकों को एकबार हमारे साथ इस कार खरीदने के नायाब एक्सपीरियंस लेने का मौका दे रहे हैं।’ 

    कारदेखो ने इस नए कार कैंपेन के लिए जयपुर की पॉपुलर एडवरटाइजिंग एजेंसी शकुन के साथ हाथ मिलाया है। 

    भारत का सबसे बड़ा यूज्ड कार शोरूम है कारदेखो मॉल

    भारत की फुल स्टैक ऑटो टेक कंपनी कारदेखो के कार मॉल में हर सेगमेंट की यूज्ड कार डिस्प्ले की जा रही है। इस मॉल में प्रीमियम कार से लेकर एसयूवी, कॉम्पेक्ट एसयूवी, सलून, सेडान और हैचबैक सेगमेंट की 500 से ज्यादा कारदेखो अश्योर्ड हाई क्वालिटी यूज्ड कारें मौजूद हैं। कारदेखो मॉल भारत के सबसे बड़े यूज्ड कार शोरूम में से एक है। यहां कस्टमर्स ऑनलाइन मोड से कारों की टेस्ट ड्राइव बुक करा सकते हैं। 

    कारदेखो मॉल जयपुर के सीतापुरा स्थित पोद्दार सर्किल के पास है। कस्टमर्स को यहां तनावमुक्त तरीकों से यूज्ड कार से संबंधित हर काम त्वरित तरीके से पूरा करते हुए शानदार एक्सपीरियंस दिया जाता है। कस्टमर्स चाहें तो ऑनलाइन कार देख सकते हैं और वो चाहें तो मॉल विजिट कर भी कारें देख सकते हैं जहां उन्हें फाइनेंस और इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा यहां फ्री आरसी ट्रांसफर की सुविधा भी दी जाती है। 

    कारदेखो कार मॉल की लॉन्चिंग के अवसर पर कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ अमित जैन ने कहा कि 'पहले भारत में यूज्ड कार कस्टमर्स को एक अच्छा एक्सपीरियंस नहीं मिला करता था। ऐसे में कस्टमर्स को एक अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए हमने ये नई शुरूआत की। यूज्ड कार रीटेलिंग में कारदेखो मॉल कस्टमर्स के लिए एक वन स्टॉप सॉल्युशन बनकर सामने आया है जो अब देश में एक नया आयाम स्थापित करने जा रहा है। कारदेखो मॉल के मुकाबले में पूरे देश में केवल कुछ ही यूज्ड कार शोरूम्स हैं जो इस लेवल का एक्सपीरियंस दे सकते हैं।’ 

    उन्होंने आगे कहा कि 'इंडिया में यूज्ड कार सेगमेंट में कारदेखो के सफर में ये अब तक का सबसे बड़ा मुकाम है जहां हम ​कस्टमर्स को बिना किसी परेशानी और शिकायत के बेस्ट प्रोडक्ट और सर्विस ऑफर करते हैं। हमारा अगला लक्ष्य पूरे देश में ऐसे कई कार मॉल खोलने का भी है।’

    कारदेखो मॉल में मिलने वाली सर्विसेज कुछ इस प्रकार से हैं:

    • 7 दिन तक बिना किसी सवाल जवाब के मनी बैक गारंटी
    • इंजन समेत सभी पार्ट्स पर 6 महीने की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी
    • 1 साल तक के लिए फ्री रोड साइड असिस्टेंस कवर
    • रिस्क फ्री पेपरवर्क और आरसी ट्रांसफर, कॉम्प्लिमेंट्री फ्री सर्विस जैसे फायदे

    यहां सभी कारों का 217 पॉइन्ट इवैल्यूएशन प्रोसेस अपनाया जाता है जिसमें ओनरशिप, चालान हिस्ट्री, ओडोमीटर टेंपरिंग, एक्सिडेंटल हिस्ट्री, कार कितनी पुरानी है और कार की जनरल कंडीशन भी चैक की जाती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है