• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएस6 महिंद्रा एक्सयूवी500 ऑटोमैटिक लॉन्च, मैनुअल वेरिएंट से 1.21 लाख रुपये ज्यादा है कीमत

    महिंद्रा एक्सयूवी500 (mahindra XUV500) को इस साल अप्रैल में बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किया गया था, उस दौरान कंपनी ने इसे केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया था। अब महिंद्रा ने एक्सयूवी500 ऑटोमैटिक को भी लॉन्च कर दिया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 29, 2020 16:08 ist
    info icon
    published onAug 29, 2020 16:08 IST
    last updated onAug 29, 2020 16:08 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा एक्सयूवी500 (mahindra XUV500) को इस साल अप्रैल में बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड किया गया था, उस दौरान कंपनी ने इसे केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया था। अब महिंद्रा ने एक्सयूवी500 ऑटोमैटिक को भी लॉन्च कर दिया है।

    महिंद्रा एक्सयूवी500 में बेस मॉडल डब्ल्यू5 को छोड़कर सभी वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन रखा गया है। यहां देखें इसकी वेरिएंट वाइज प्राइसः-

     

    एक्सयूवी500 ऑटोमैटिक

    एक्सयूवी500 मैनुअल

    अंतर

    डब्ल्यू5

                  -

    13,16,367 रुपये

                    -

    डब्ल्यू7

    15,65,047 रुपये

    14,43,873 रुपये

    1,21,174 रुपये

    डब्ल्यू9

    17,35,677 रुपये

    16,14,503 रुपये

    1,21,174 रुपये

    डब्ल्यू11(ओ)

    18,88,146 रुपये

    17,66,879 रुपये

    1,21,267 रुपये

    इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट की प्राइस मैनुअल वेरिएंट से 1.21 लाख रुपये ज्यादा है। 

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा थार Vs सुजुकी जिम्नी: जानिए इनमें कौनसी है बेस्ट ऑफ-रोड एसयूवी

    इसमें 2.2 लीटर एम-हॉक डीजल इंजन दिया गया है जो 155 पीएस की पावर और 360 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ पहले इसमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया था, जबकि अब इसी इंजन के साथ कंपनी ने ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन शामिल किया है।

    महिंद्रा 2021 के मध्य तक नई जनरेशन की एक्सयूवी500 लॉन्च करने की भी योजना बना रही है। वर्तमान में इस कार का मुकाबला किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर जैसी गाड़ियों से है।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा मराजो बीएस6 लॉन्च, कीमत 11.25 लाख रुपये से शुरू

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी500 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी500

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है