• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगले साल नहीं होगा इंडियन ऑटो एक्सपो 2022, कोरोना के चलते टला ये इवेंट

    ऑटो एक्सपो भारत का प्राइम मोटर एग्जिबिशन है जो हर दो साल में आयोजित किया जाता है। अगला ऑटो शो 2 फरवरी से 9 फरवरी 2022 के आयोजित किया जाना था लेकिन अब सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग (सियाम) ने कोरोना के चलते इस इवेंट का टालने का निर्णय लिया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 02, 2021 21:27 ist
    info icon
    published onAug 02, 2021 21:27 IST
    last updated onAug 02, 2021 21:27 IST
    2.2K Views
    • Write a कमेंट

    Auto Expo 2022 Postponed Indefinitely Over Covid-19 Concerns

    • ऑटो एक्सपो भारत का प्राइम मोटर शो है जो दो साल में एक बार आयोजित होता है।
    • अगला एक्सपो 2 फरवरी से 9 फरवरी 2022 के बीच ओयोजित किया जाना था।
    • सियाम ने कोरोना की रिस्क के चलते ऑटो एक्सपो को टाल दिया है।
    • अगला एक्सपो 2023 या 2024 में आयोजित किया जा सकता है।

    ऑटो एक्सपो भारत का प्राइम मोटर एग्जिबिशन है जो हर दो साल में आयोजित किया जाता है। अगला ऑटो शो 2 फरवरी से 9 फरवरी 2022 के आयोजित किया जाना था लेकिन अब सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग (सियाम) ने कोरोना के चलते इस इवेंट का टालने का निर्णय लिया है।

    सियाम के डायरेक्टर राजेश मेनन ने कहा कि ‘भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावनाएं हैं और ऑटो एक्सपो में कोरोना फैलने का ज्यादा डर है।’

    Auto Expo 2022 Postponed Indefinitely Over Covid-19 Concerns

    ऑटो एक्सपो एक बड़ा इवेंट है जहां काफी भीड़-भाड़ होती है और वहां पर सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना भी काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में यहां कोरोना फैलने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ सकती है। सियाम ने एग्जीबिटर और विजिटर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस इवेंट को टालने का निर्णय लिया है।

    सियाम ने अभी यह क्लियर नहीं किया है कि अगला ऑटो एक्सपो 2022 के आखिर तक आयोजित होगा या फिर 2023 की शुरूआत में। कहा जा रहा है कि अगला इवेंट अब 2024 में आयोजित हो सकता है। अब तक ऑटो एक्सपो उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोयडा स्थित इंडिया मार्ट में होता आया है। उम्मीद है कि सियाम इस इवेंट का वेन्यू नहीं बदलेगी।

    यह भी पढ़ें : इन 10 तरीकों से आप भी बढ़ा सकते हैं अपनी कार का माइलेज

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है