• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल से शुरू होगा ऑटो एक्सपो 2020, यहां देखिए इस इवेंट का पूरा कार्यक्रम

    यदि आप ऑटो एक्सपो में शरीक होने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि 7 फरवरी से लेकर 12 फरवरी के बीच आप इस इवेंट का लुत्फ उठा सकते हैं।

    भानु
    भानु
    published on फरवरी 04, 2020 20:23 ist
    info icon
    published onFeb 04, 2020 20:23 IST
    last updated onFeb 04, 2020 20:23 IST
    748 Views
    • Write a कमेंट

    ऑटोमोबाइल जगत के महाकुंभ कहे जाने वाले ऑटो एक्सपो के 15वां एडिशन का आगाज़ कल यानी 5 फरवरी से होने जा रहा है। इस इवेंट में काफी सारी नई कारों को शोकेस किए जाने के साथ भारत में लॉन्च होने वाले कुछ नए ब्रांड्स से भी पर्दा उठेगा। 

    पूरी दुनिया तक इस बड़े इवेंट की शानदार कवरेज पहुंचाने के लिए इस इवेंट के पहले दो दिन 5 और 6 फरवरी केवल मीडियाकर्मियों के लिए रिजर्व होंगे। कारदेखो से जुड़े रहकर आप वर्ल्ड प्रीमियर से लेकर लॉन्च समेत कारों की प्राइस की जानकारी पा सकते हैं। 

    आप ऑनलाइन मोड से इसकी टिकट घर बैठे बुक करा सकते हैं। इवेंट की टाइमिंग और इससे जुड़े अन्य सवालों के जवाब जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस होने वाली 40 ऐसी कारें जिन पर रहेगी सबकी नज़र 

    दुनियाभर में तेज़ी से फैल रहे कोरोनावयरस के चलते इवेंट के ऑर्गेनाइजर्स ने एहतियात के तौर पर कुछ सुरक्षात्मक कदम भी उठाए हैं। आयोजकों का कहना है कि इस शो में भाग लेने वाले चाइनीज़ ब्रांड्स के पवेलियन का संचालन भारतीय प्रतिनिधि करेंगे। 

    तो अब से कुछ दिनों तक ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में यह इवेंट चर्चा का विषय बना रहेगा। कारदेखो की वेबसाइट, सोशल मीडिया चैनलों और  मोबाइल एप्लिकेशन पर सभी नए अपडेट प्राप्त करें, जो एंड्रॉइड और एपल दोनों स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: ऑटो एक्सपो 2020 में ₹ 10 लाख से ₹ 20 लाख के बजट में शोकेस होंगी ये 12 कारें  

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    G
    gaganpreet saini
    Feb 4, 2020, 8:44:52 PM

    Please share address details of Auto expo

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है