नई ऑडी क्यू7 भारत में लॉन्च, कीमत 88.66 लाख रुपये से शुरू
2024 ऑडी क्यू7 को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर स्थित ऑडी प्लांट में असेंबल किया जा रहा है
- Write a कमेंट

-
एक्सटीरियर अपडेट में वर्टिकल क्रोम इनसर्ट वाली नई ग्रिल और नए 19-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं।
-
केबिन में पहले जैसा डैशबोर्ड लेआउट और ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले दी गई है।
-
इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 4-जोन एसी, और एडीएएस जैसे फीचर दिए गए हैं।
-
क्यू7 में 3-लीटर वी6 टर्बो-पेट्रोल इंजन (345 पीएस/500 एनएम) दिया गया है।
ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 88.66 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) से शुरू होती है। नई क्यू7 एसयूवी के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ अपडेट किए गए हैं, जबकि यह पहले वाले 3-लीटर वी6 टर्बो-पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। भारत में इसे असेंबल करके बेचा जा रहा है और इसे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर स्थित ऑडी प्लांट में असेंबल किया जा रहा है।
डिजाइन

फेसलिफ्ट ऑडी क्यू7 के डिजाइन में कुछ अपडेट किए गए हैं, हालांकि यह काफी हद तक पहले जैसी ही है। इसका आगे का लुक अपडेट ग्रिल और वर्टिकल क्रोम एलिमेंट्स के साथ नया लगता है। इसमें नई एचडी मेट्रिक्स एलईडी हेडलाइट, डिजिटल सिग्नेचर के साथ नई एलईडी डीआरएल, और नए एयर इनटेक के साथ नया बंपर भी दिया गया है।


साइड से इसका बॉडी शेप पहले जैसा ही है, हालांकि इसमें राइडिंग के लिए नई डिजाइन के 19-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ टेल लाइट में नए एलईडी इंटरनल लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। नई क्यू7 पांच एक्सटीरियर कलर: सखिर गोल्ड, वेटोमो ब्लू, माइथोस ब्लैक, समुराई ग्रे, और ग्लेशियर व्हाइट में मिलेगी।
केबिन और फीचर

2024 क्यू7 के केबिन में प्री-फेसलिफ्ट वर्जन वाली काफी समानताएं हैं। इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम और ब्लैक लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। 2024 ऑडी क्यू7 में दो इंटीरियर कलर ऑप्शन: सीडर ब्राउन और सैगा बैज दिए गए हैं।

क्यू7 फेसलिफ्ट में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिनमें एक 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और अन्य डिस्प्ले इंफोटेनमेंट के नीचे क्लाइमेट कंट्रोल पेनल के लिए है। इसमें पुराने मॉडल की तरह 19-स्पीकर बैंग एंड ओल्फसन ऑडियो सिस्टम, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, और पार्क असिस्ट के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन

फेसलिफ्ट ऑडी क्यू7 में प्री-फेसलिफ्ट मॉडल वाला 3-लीटर वी6 टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:
| इंजन |
3-लीटर वी6 टर्बो-पेट्रोल |
| पावर |
345 पीएस |
| टॉर्क |
500 एनएम |
| गियरबॉक्स |
8-स्पीड एटी |
| ड्राइव टाइप |
ऑल-व्हील-ड्राइव |
कंपेरिजन
2024 ऑडी क्यू7 का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलई, बीएमडब्ल्यू एक्स5, और वोल्वो एक्ससी90 से है।
यह भी देखें: ऑडी क्यू7 ऑन रोड प्राइस














