• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुआवै और शाओमी के बाद अब ओपो भी ऑटो इंडस्ट्री में कदम रखने की बना रही है योजना

    इन दिनों ऑटो इंडस्ट्री में दिग्गज टेक और स्मार्टफोन कंपनियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगी हुई है। पिछले कुछ सालों से गूगल अपनी कार बनाने में लगी है, वहीं एप्पल के बारे में भी खबरें आ रही है कि वो भी अपनी गाड़ी तैयार कर रही है। इसके अलावा चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भी इस इंडस्ट्री में अपनी रुचि दिखाई है। इसी क्रम में हाल ही में हुआवै ने सेरेस के साथ मिलकर अपनी पहली कार उतारी थी। अब चीन की एक अन्य कंपनी ओपो भी अपनी कार उतारने की योजना बना रही है।

    सोनू
    सोनू
    published on मई 05, 2021 20:23 ist
    info icon
    published onMay 05, 2021 20:23 IST
    last updated onMay 05, 2021 20:23 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    इन दिनों ऑटो इंडस्ट्री में दिग्गज टेक और स्मार्टफोन कंपनियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगी हुई है। पिछले कुछ सालों से गूगल अपनी कार बनाने में लगी है, वहीं एप्पल के बारे में भी खबरें आ रही है कि वो भी अपनी गाड़ी तैयार कर रही है। इसके अलावा चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भी इस इंडस्ट्री में अपनी रुचि दिखाई है। इसी क्रम में हाल ही में हुआवै ने सेरेस के साथ मिलकर अपनी पहली कार उतारी थी। अब चीन की एक अन्य कंपनी ओपो भी अपनी कार उतारने की योजना बना रही है।

    चीनी स्मार्टफोन कंपनियां ऑटो इंडस्ट्री में उतरने से पहले इस मार्केट का मूल्यांकन कर रही है। कारन्यूजचीन डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनियां पिछले कुछ सप्ताह से इस पर रिसर्च कर रही हैं और इंडस्ट्री एक्सपर्ट को हायर कर रही हैं।

    ओपो के सीईओ टोनी चेन ने कहा है कि हम उन बिजनेस पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं जिनमें कंपनी आज अच्छा परफॉर्म कर सकती है और हम ट्रेडिशनल कारों में सुधार कर सकते हैं। इस समय सभी कार कंपनियां बैटरी-पावर्ड गाड़ियों पर शिफ्ट हो रही हैं। ऐसे में यह माना जा सकता है कि ओपो भी इलेक्ट्रिक कार ही उतारना चाहेगी। रिपोर्ट से यह जानकारी भी सामने आई है कि ओपो टेस्ला के लिए बैटरी बनाने वाली कंपनी से भी मिली हुई है।

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ओपो ड्राइविंग टेक्नोलॉजी, कैमरा सिस्टम और कारों की अन्य टेक्नोलॉजी के पेटेंट करा रही है। अब देखने वाली बात ये है कि कंपनी यह टेक्नोलॉजी दूसरी कंपनियों को देती है या फिर खुद अपनी गाड़ियां तैयार करके उनमें इस्तेमाल करेगी।

    यह भी पढ़ें : जल्द ओला इलेक्ट्रिक करेगी भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में एंट्री

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है