• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रोमांचित कर देंगी जीप कंपास की ये 6 खासियतें

    भारत में यह जीप की सबसे अफोर्डेबल पेशकश होगी, ऑफरोडिंग फैंस को खासी पसंद आएगी

    रौनक
    रौनक
    published on अप्रैल 11, 2017 15:29 ist
    info icon
    published onApr 11, 2017 15:29 IST
    last updated onApr 11, 2017 15:29 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    जीप जल्द ही भारत में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कंपास को लॉन्च करने वाली है। संभावना है कि फिएट क्राइसलर ऑटोमोबाइल्स (एफसीए) की 12 अप्रैल को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारियों से पर्दा उठा सकता है। यहां हम जानेंगे जीप कंपास से जुड़ी उन बातों के बारे में, जो इसे खास बनाती हैं और ऑफरोडिंग फैंस को रोमांचित करती हैं...

    1. पहली मेड-इन-इंडिया जीप

    कंपास, जीप ब्रांड की पहली एसयूवी होगी जो भारत में तैयार होगी, इसका प्रोडक्शन फिएट क्राइसलर ऑटोमोबाइल्स (एफसीए) के रंजनगांव स्थित प्लांट में होगा। भारत के अलावा इसे चीन, ब्राजील और मैक्सिको में भी तैयार किया जाएगा। भारत में यह राइट-हैंड-ड्राइव वर्जन में आएगी, जबकि बाकी देशों में यह लैफ्ट-हैंड-ड्राइव वर्जन में आएगी। स्थानीय स्तर पर बनी होने की वज़ह से इसकी कीमत कम रहेगी, इसके दाम करीब 20 लाख रूपए के आसपास होंगे। इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, होंडा सीआर-वी और फॉक्सवेगन टिग्वॉन समेत दूसरी प्रीमियम एसयूवी से होगा।

    2. लग्ज़री के अलावा दमदार ऑफरोडिंग क्षमताएं

    जीप को ऑफ-रोडर एसयूवी तैयार करने के लिए जाना है और कंपास भी इस मामले में अलग नहीं है। ऑफ रोडिंग के मामले में ये दूसरी कंपनियों की एसयूवी से आगे रहेगी। इस में ऑटो, स्नो और सेंड/मड मोड और जीप एक्टिव राइड के साथ सिलेक्ट-टेरेन सिस्टम दिया गया है। इन मोड के जरिये हर रास्ते के मुताबिक एसयूवी के इंजन, पावर और दूसरी सेटिंग को बदला जा सकता है।

    संभावना है कि इस में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 8.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, बाय-जेनन हैडलैंप्स के साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें, लैदर अपहोल्स्ट्री, मल्टीपल एयरबैग और बीट्स ऑडियो सिस्टम समेत और भी कई फीचर मिलेंगे, जो इसे सेगमेंट की दूसरी एसयूवी से आगे रखेंगे।

    3. सिटी में देगी कार ड्राइविंग जैसा अहसास

    एसयूवी के साथ सबसे बड़ी मुश्किल सिटी ड्राइविंग में आती है, बंपर-टू-बंपर ट्रैफिक में इन्हें चलाना, कम चौड़ी सड़कों पर मोड़ना और कम जगह में पार्क करना काफी मेहनत और थकान भरा होता है। लेकिन जीप कंपास इस मामले में अलग होगी। जबरदस्त ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के अलावा इसे रोजमर्रा की सिटी ड्राइविंग में चलाना कार जितना ही आसान और आरामदायक होगा। इसे एफसीए के मोनोकॉक स्मॉल वाइड ऑल-व्हील-ड्राइव प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है।

    4. कई इंजन विकल्प

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में जीप कंपास में 17 इंजनों का विकल्प मिलता है, भारत में इसे 1.4 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीज़ल इंजन में उतारा जा सकता है। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, जबकि पेट्रोल वर्जन में 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (फ्रंट-व्हील-ड्राइव वर्जन) और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन) का विकल्प भी मिल सकता है। संभावना है कि कंपास के डीज़ल वर्जन में भी 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प आ सकता है।

    5. कंपनी के लिए भविष्य की तस्वीर साफ करेगी कंपास

    हुंडई ट्यूसॉन, होंडा सीआर-वी और फॉक्सवेगन टिग्वॉन को टक्कर देने के लिए जीप, कंपास एसयूवी को बड़े पैमाने पर स्थानीय स्तर पर तैयार कर रही है। फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स ने नई जीप एसयूवी (कंपास) के लिए रंजनगांव प्लांट में 280 मिलियन डॉलर (करीब 1800 करोड़ रूपए) का निवेश किया है। कंपास को मिलने वाली सफलता और प्रतिक्रियाएं तय करेंगी कि भविष्य में जीप की भारत में क्या रणनीति होगी। अगर कंपास सफल रहती है तो संभावना है कि नई रैंग्लर एसयूवी को भी भारत में ही एसेंबल करके बेचा जाएगा।

    6. ट्रेलहॉक मॉडल का भारत में आना  

    ट्रेलहॉक, कंपास एसयूवी पर बनी ऑफ-रोडर एसयूवी है। यह उन सभी देशों में उपलब्ध है, जहां 2017 कंपास एसयूवी उपलब्ध है। संभावना है कि आने वाले समय में इसे भारत में भी उतारा जा सकता है।

    ट्रेलहॉक वर्जन को स्टैंडर्ड कंपास से अलग डिजायन दिया गया है, जो इस में दमदार ऑफ-रोडर एसयूवी वाला अहसास भी लाते हैं। इस में ऑटो, स्नो और सेंड/मड के अलावा रॉक मोड भी दिया गया है। इस में जीप के सिलेक्ट-टेरेन सिस्टम के साथ जीप एक्टिव राइड ऑल व्हील ड्राइव लॉक दिया गया है। सिलेक्ट-टरेन सिस्टम में स्पीड कंट्रोल और हिल-डिसेंट कंट्रोल की सुविधा मिलती है। कंपास एसयूवी की तुलना में इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी ज्यादा है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप कंपास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है