• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2024 हुंडई अल्कजार फेसलिफ्ट इस दिन होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेंगे अपडेट्स

    2024 हुंडई अल्कजार की शुरूआती कीमत 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।

    भानु
    भानु
    published on अगस्त 19, 2024 14:53 ist
    info icon
    published onAug 19, 2024 14:53 IST
    last updated onAug 19, 2024 14:53 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    2024 Hyundai Alcazar facelift launh date out

    • 9 सितंबर 2024 को लॉन्च होगी हुंडई अल्कजार फेसलिफ्ट
    • अपडेटेड ग्रिल,कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और अपडेटेड हेडलाइट सेटअप दिया गया है इसमें
    • क्रेटा जैसे डैशबोर्ड के साथ 10.25 इंच ड्युअल इंटीग्रेटेड डिस्प्ले दी गई है इसमें 
    • ड्युअल जोन एसी और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं इसमें 
    • 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है इसकी शुरूआती कीमत 

    हुंडई अल्कजार एसयूवी को 2021 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद से अब तक इसे अपडेट नहीं मिला है। अब 9 सितंबर 2024 के दिन इसके फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके एक्सटीरियर में नई एलईडी हेडलाइट्स और अलॉय व्हील्स देकर अपडेट किया गया है। इसके अलावा इसमें ड्युअल जोन एसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 2024 हुंडई अल्कजार में क्या कुछ मिलेंगे अपडेट्स? ये आप जानेंगे आगे:

    एक्सटीरियर 

    Hyundai Alcazar facelift front look spy shot

    काफी बार टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुकी 2024 अल्कजार में काफी सारे ​एलिमेंट्स अपडेटेड हुुंडई क्रेटा से लिए जाएंगे मगर इसकी यूनी​क अपील को बरकरार रखने के लिए इसमें हल्के फुल्के बदलाव किए जाएंगे। इसके अलावा इसमें क्रेटा वाली स्प्ल्टि एलईडी हेडलाइट्स के साथ अपडेटेड फ्रंट और कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि हुंडई अल्कजार की ग्रिल में भी बदलाव का सकती है। 

    इसके साइड का डिजाइन तो मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने वाला है मगर इसबार इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इसका बैक पोर्शन क्रेटा से अलग होगा क्योंकि स्पाय शॉट्स में वर्टिकल शेप के कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स नजर आएंगे। 

    इंटीरियर,फीचर्स और सेफ्टी

    2024 Hyundai Creta cabin

    2024 अल्कजार में नई क्रेटा वाला इंटीरियर दिया जाएगा लेकिन इसमें अलग थीम नजर आएगी। 

    2024 Hyundai Creta revised climate control panel

    इसमें 10.25 इंच ड्युअल डिस्प्ले दी जाएगी जिनमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरी ड्राइवर डिस्प्ले के लिए होगी। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी दी जाएगी। अन्य फीचर्स के तौर पर नई अल्कजार में पहले की तरह डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जिंग। जैसे फीचर्स दिए जाएंगे औंर पहले की तरह अल्कजार 6 और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध रहेगी। 

    सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ऑटो होल्ड के साथ एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और एक इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ ही एक बड़ी संभावना ये भी है कि नई अल्कजार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का फीचर भी दिया जा सकता है क्योंकि इससे अफोर्डेबल कार क्रेटा एसयूवी में भी ये फीचर दिया गया है। 

    पावरट्रेन

    2024 Hyundai Creta 1.5-litre turbo-petrol engine

    हुंडई अल्कजार फेसलिफ्ट के पावरट्रेन की डीटेेल्स अभी सामने आनी बाकी है जिसमें मौजूदा मॉडल वाले ही पावरट्रेन आॅप्शंस दिए जा सकते हैं। इसका इंजन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    160 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    253 एनएम

    250 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    संभावित कीमत और मुकाबला

    इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700 3 रो वेरिएंट्स,टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    arvind bhatia
    Aug 19, 2024, 9:13:12 PM

    Nothing new is expected from Alcazar 24. It will be just an elongated version of Creta with similar looks like creta 24

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है